कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर अडिग दिख रही है. सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास बुधवार (07 अक्टूबर) को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे. इस दौरान वो दिल्ली पुलिस को अपने विरोध प्रदर्शन को लेकर सूचना देंगे.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”कल सुबह 10:00 बजे मैं पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचकर दिल्ली पुलिस को 10 अक्टूबर 2026 को होने वाले हमारे विरोध-प्रदर्शन के बारे में सूचित करूंगा. भारत का संविधान हमें शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठा होने और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करने का अधिकार देता है.”
🚨Tomorrow, I will reach the Parliament Street Police Station at 10:00 AM to intimate the Delhi Police of our protest on 10th October 2026. The Constitution of India allows us to peacefully assemble and the right to protest peacefully. #GyanuItsDoneBro ✊🏻🪳🇮🇳 @Cockroachisback
— Saurav Das (@SauravDassss) October 6, 2026
सभी मांगें माने जाने तक प्रदर्शन रहेंगे जारी- सौरव दास
अपने एक और पोस्ट में सौरव दास ने कहा, ”ज्ञानू का इस्तीफा बस पहला स्टेप है. सिस्टम में बदलाव समेत सभी मांगें माने जाने तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेंगे.” बता दें कि सीजेपी के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ‘ज्ञानू’ कहकर निशाना साधते हैं.
राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर क्या बोले सौरव दास?
इससे पहले उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की भी आलोचना की थी. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”विपक्ष के नेता को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा करता हूं. इस देश के हर नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार है. विपक्ष के नेता का यह कर्तव्य है कि वे देश की जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएं, इसमें ज्ञानेश कुमार की गैर-कानूनी हरकतें भी शामिल हैं. क्या हमारे आजादी के दीवानों ने ऐसे ही देश का सपना देखा था? यह बहुत ही शर्म की बात है.”
