Headlines

CEC के खिलाफ विपक्ष के मार्च पर बोले ओवैसी- ‘मैं वहां नहीं गया क्योंकि…’


CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और एसआईआर को रद्द करने को लेकर मंगलवार को निकाले गए विपक्ष के विरोध मार्च में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शामिल नहीं हुए. अब उन्होंने इसको लेकर वजह साफ की है. ओवैसी ने कहा, मैं वहां नहीं गया था क्योंकि मैं उस गठबंधन का हिस्सा नहीं हूं. उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा, बेगानी शादी में मेरा क्या काम?

ओवैसी ने चुनाव आयोग विवाद को लेकर कहा, ‘मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन की प्रक्रिया गलत है. यह पूरी तरह से कार्यपालिका के पक्ष में है. इस प्रक्रिया को बदलने की जरूरत है. मुख्य चुनाव आयुक्त का चयन सबसे बड़ी समस्या है. यह गलत है, इसे सुधारना होगा.’

SIR और CEC के चयन पर ओवैसी ने उठाए सवाल

उन्होंने आगे कहा, ‘बिहार में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान भी मैंने आवाज उठाई थी. मैं मांग करता हूं कि मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन के कानून में बदलाव किया जाए. मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेतृत्व में चयन होना चाहिए. यह एसआईआर गलत है. मेरा मानना ​​है कि एसआईआर एक तरह से परोक्ष रूप से एनआरसी है.

इंडिया गठबंधन के सांसदों ने निकाला था विरोध मार्च

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर में कथित गड़बड़ी के आरोप में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार (6 अक्टूबर) को संसद भवन परिसर से चुनाव आयोग की ओर मार्च निकाला था. पुलिस ने उन्हें संसद मार्ग पर ही रोक लिया. पुलिस ने कई सांसदों को हिरासत में लिया था. इसी दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस के कई अन्य नेता आकाशवाणी भवन परिसर में घुस गए और विरोध में वहीं एक पेड़ के नीचे बैठ गए.

राहुल गांधी का आकाशवाणी भवन में धरना जारी है. राहुल के साथ प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि हम चुनाव आयुक्तों से मिलकर ही रहेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘सांसद देश की आवाज हैं, उनका अपमान किया गया है. हम सिर्फ चुनाव आयुक्त के पास जाना चाहते हैं, सवाल पूछना चाहते हैं और कहना चाहते हैं कि आपने वोट चोरी की है. इसके लिए वह अपना धरना जारी रखेंगे’

धरने के बीच बोले राहुल गांधी- ‘यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *