Headlines

Watch: धोनी को भी कर दिया फेल, नहीं देखी होगी कभी ऐसी स्टंपिंग! ध्रुव जुरेल के कारनामे ने उड़ाए होश


क्रिकेट के खेल में विकेटकीपर आम लोगों की उम्मीद से कहीं ज्यादा फिट होते हैं. राजस्थान रॉयल्स के ध्रुव जुरेल ने एक बार फिर यह साबित कर दिखाया है. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के कैमरून ग्रीन को अनोखे अंदाज में स्टंप आउट किया, जिसकी वीडियो और तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है. इस तरह की स्टंपिंग को पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने लोकप्रिय बनाया था.

कोलकाता नाइट राइडर्स 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई. KKR की पारी के पांचवें ओवर में सामने रवि बिश्नोई बॉलिंग कर रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर बिश्नोई ने पहले ही भांप लिया था कि ग्रीन आगे बढ़कर शॉट खेलने वाले हैं. इसलिए बिश्नोई ने लेग स्टंप की ओर गुगली गेंद फेंकी.

चूंकि बल्लेबाज ध्रुव जूरेल की आंखों के आगे था, इसलिए वो गेंद को देख नहीं पाए कि वह किस दिशा में जा रही है. जुरेल ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर गेंद को पकड़ा और एक हाथ से ही गेंद को स्टंप्स पर दे मारा. जुरेल के इस एथलेटिक अंदाज के फैंस भी दीवाने हो गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स को जमकर सराहा जा रहा है. ग्रीन 13 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो गए.

 

जब ध्रुव जुरेल ने यह कारनामा किया, तब दूर खड़े याशस्वी जायसवाल का रिएक्शन भी देखने लायक रहा. यह तथ्य चौंकाने वाला है कि जुरेल ने इससे पहले कभी भी बतौर विकेटकीपर आईपीएल में किसी बल्लेबाज को स्टंप आउट नहीं किया था. कैमरून ग्रीन उनका सबसे पहला शिकार बने हैं. बतौर विकेटकीपर उन्होंने अपने IPL करियर में 26 कैच लपले हैं. बल्लेबाजी आंकड़ों की बात करें तो ध्रुव जुरेल बढ़िया फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने IPL 2026 टूर्नामेंट में 6 मुकाबलों में कुल 181 रन बना लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले 4 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा, कौन है नंबर-1





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Slant – Multi Purpose AngularJS Admin Web App with Bootstrap Sleek | Responsive & Creative WordPress Blog Theme Slices – Pizza Restaurant WordPress Theme Slick Menu – Responsive WordPress Vertical Menu Slick Slider Addon for WPBakery Page Builder Slide – Music WordPress Theme Slider Hero Slider Revolution Responsive WordPress Plugin + Addons + Templates Sliders, Tabs, Toggles – WPBakery Addons Slimkits – Weight Loss & Diet Program Elementor Template Kit