दिल्ली के जंतर-मंतर पर बवाल भी हुआ और ऐसा एंटरटेनमेंट भी मिला कि देखने वाले लोट-पोट हो गए. चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान एक मैडम ने वो कारनामा कर दिखाया कि पुलिस वाले भी सिर पकड़कर बैठ गए. मैडम ने पहले तो हिरासत में ले जाने वाली पुलिस बस के ड्राइवर की चाबी ही पार कर दी और भीड़ में रफूचक्कर हो गईं. इसके बाद उन्होंने कैमरे पर जो कहा उसे सुनकर पहले तो आप महिला की हिम्मत की दाद देंगे लेकिन अगले ही पल जो हुआ उसने मैडम का मॉय मॉय कर दिया.
“पुलिस वाले तो तोंद वाले हैं, मुझसे कहां भाग पाएंगे.”
बस की चाबी चुराकर मैडम का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर पहुंच गया. मीडिया वाले कैमरे लेकर पहुंचे तो मैडम ने माइक संभालते ही दिल्ली पुलिस की फिटनेस पर क्लास लगानी शुरू कर दी. मैडम फुल स्वैग में बोलीं, “ये मुझे क्या डिटेन करेंगे? मैं इनसे बहुत तेज भागती हूं, ये भाग ही नहीं पाते! आज पुलिस की हालत खस्ता हो गई है, तोंद लेकर आ जाते हैं, 50 मिनट भागने में हांपने लगते हैं… ये पकड़ेंगे हमको?”
COURAGE…its in the blood . From my Father to my Brother and now our Daughter. The apple doesn’t fall far from the tree . https://t.co/2S7SsLpe4v
— Ashwini Chaudhary (@DhoopAshwini) October 5, 2026
बोली ही रही थीं कि पीछे से आ गई पुलिस
अभी मैडम का भाषण खत्म भी नहीं हुआ था और वो मीडिया के सामने पुलिस की ‘तोंद’ का मजाक उड़ा ही रही थीं कि तभी पीछे से वही ‘कम-फिट’ पुलिस अधिकारी चुपचाप पैदल चलकर आ गए. बिना किसी भाग-दौड़ के, आराम से टहलते हुए आए अफसरों ने मैडम को पीछे से धर दबोचा और घसीटते हुए बस की तरफ ले जाने लगे.
यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा
“कौन हो आप? मैं मीडिया से बात कर रही हूं!”
जैसे ही मैडम का ‘ओवर-कॉन्फिडेंस’ हवा हुआ, उनके सुर तुरंत बदल गए. जो मैडम 50 मिनट भागने का दावा कर रही थीं, वो पुलिस की पकड़ में आते ही चीखने लगीं, “कौन हो आप? छोड़ो मुझे, मैं मीडिया से बात कर रही हूं!” वहीं रिपोर्टर भी पीछे से कमेंट्री करते हुए बोला, “देखिए दर्शकों, कैसे पुलिस मैडम को डायलॉगबाजी के बीच में ही उठाकर ले जा रही है.”
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग हंस-हंसकर कह रहे हैं “ओवर-कॉन्फिडेंस जब लाइव कैमरे पर ध्वस्त होता है, तो नज़ारा कुछ ऐसा ही दिखता है.” एक यूजर ने लिखा…इंस्टेंट कर्मा मिल गया. एक और यूजर ने लिखा…अरे मैडम, जगह देखकर बयान देना चाहिए था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लगता है पुलिस को यह बात दिल पर लग गई.
यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
