दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच एक से बढ़कर एक अतरंगी ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. पुलिस की बस से चाबी चोरी होने और ‘दोस्ती में धोखे’ के बाद अब जंतर-मंतर से जेन-जी प्रदर्शनकारियों का एक ऐसा ‘हाइटेक जुगाड़’ सामने आया है, जिसे देखकर दिल्ली पुलिस के जवानों के पसीने छूट गए हैं. पुलिस की हिरासत से बचने के लिए इन युवा प्रदर्शनकारियों ने खुद को लोहे की मोटी जंजीरों से एक-दूसरे के हाथों में बांध लिया और उस पर एक मजबूत ताला जड़ा दिया. इतना ही नहीं, जैसे ही पुलिस की टीम उन्हें उठाने पहुँची, उन्होंने खुद को लोहे के बैरिकेड्स से लॉक कर लिया!
बैरीकेड से खुद को किया तालाबंद, पुलिस ढूंढती रह गई ‘चाबी’!
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बेहद फनी और अनोखे वीडियो में देखा जा सकता है कि जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे युवाओं का ग्रुप पूरे प्लान के साथ आया था. हिरासत में लिए जाने से बचने के लिए जेन-जी युवाओं ने एक-दूसरे के हाथों में लोहे की भारी जंजीर लपेटी और ताला मार दिया. जैसे ही दिल्ली पुलिस के जवान उन्हें जबरन उठाकर बस की तरफ ले जाने लगती है, यह प्रदर्शनकारियों जंजीर का दूसरा हिस्सा सड़क पर रखे लोहे के भारी-भरकम बैरिकेड से बांधकर लॉक कर देते हैं.
अब स्थिति यह हो गई कि पुलिस जिसे भी खींचने की कोशिश करती, पूरा बैरिकेड और बाकी 3-4 लोग भी साथ खिंचे चले आते.
यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा
सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, लोग बोले- ‘प्रोफेशनल हैकर्स हैं ये.’
जैसे ही यह क्लिप इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर वायरल हुई, नेटिजन्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी. लोग जेन-जी के इस दिमाग और दिल्ली पुलिस के नए ‘मोये-मोये’ मोमेंट पर जमकर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा: “पुलिस सोच रही थी कि पकड़कर बस में ठूंस देंगे, पर यहां तो जेन-जी ने खुद को बैरिकेड का हिस्सा ही बना लिया! एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी दिमाग.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया… “दिल्ली पुलिस को अब अपने किट में डंडे के साथ-साथ बड़ा वाला चाबी का गुच्छा और कटर भी रखना पड़ेगा. तगड़ा हैक निकाला है लड़कों ने.”
यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
