Headlines

‘सांसदों पर लाठीचार्ज काला दिवस’, 8 अक्टूबर को राज्यों में कांग्रेस का आंदोलन


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली की सड़कें बुधवार को एक बार फिर सियासी संग्राम का अखाड़ा बन गईं. इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर जाते समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया. राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को भी हिरासत में लिया गया. हालांकि, कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया.राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस सांसदों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई. 

इस दौरान कई कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हर दिन प्रदर्शन करेंगे. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राहुल और प्रियंका गांधी के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और उन पर लाठीचार्ज किया गया. इसे लेकर कांग्रेस 8 जुलाई 2026 को देशभर में काला दिवस मनाएगी. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक रूप से ये ऐलान किया है. कांग्रस के अनुसार, चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के सांसद शांतिपूर्वक जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे.

सड़क पर लेटकर प्रियंका ने जताया विरोध

राहुल गांधी को एक टेंपो ट्रैवलर में बैठाकर मौके से ले जाया गया. उनके हिरासत में लिए जाने के बाद कई कांग्रेस कार्यकर्ता वाहन की छत पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे .पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोके जाने पर प्रियंका गांधी ने विरोध जताया. वह सड़क पर लेट गईं. उनके हाथ में संविधान की प्रति थी. इस दौरान विपक्षी कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे. बाद में, राहुल गांधी और कुछ अन्य नेताओं को बाराखंबा थाने ले जाया गया. प्रियंका गांधी और कई अन्य नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया. बाद में उन्हें छोड़ दिया गया.

कांग्रेस और विपक्ष के कुछ नेताओं ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने एक्स पर दावा किया कि राहुल गांधी को जिस वाहन में ले जाया जा रहा था, उसे अग्रसेन की बावली के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंक्चर कर दिया. मार्च से पहले राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के करीब 300 सांसद बुधवार को चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें मिलने का मौका नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि विपक्ष अब जंतर-मंतर जाकर देश को बताएगा कि ज्ञानेश कुमार देश के वैध मुख्य निर्वाचन आयुक्त नहीं हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया.

8 अक्टूबर को कांग्रेस मनाएगी ब्लैक डे

आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया और उन पर बर्बरतापूर्वक बल प्रयोग किया. कांग्रेस ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेताओं और कई सांसदों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. कांग्रेस ने इसे जनप्रतिनिधियों और भारतीय संविधान पर हमला करार देते हुए इस दिन को लोकतंत्र के लिए काला दिवस घोषित किया है. के.सी. वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों, जिला कमेटियों और ब्लॉक/मंडल कमेटियों को निर्देश दिए हैं कि वे गुरुवार, 8 अक्टूबर को राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन करें.

विपक्ष का आंदोलन जारी रहेगा: राहुल गांधी

हिरासत से रिहा होने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते. उन्होंने कहा कि सरकार और निर्वाचन आयोग विपक्ष की आवाज को दबा सकते हैं, लेकिन जनता की इच्छा को नहीं रोक सकते. राहुल गांधी ने एक्स पर कहा, ‘वे मार्च रोक सकते हैं. वे बैठक से इनकार कर सकते हैं, लेकिन वे हमारे लोगों की इच्छा को नहीं रोक सकते.’ उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और पूरे सिस्टम को जवाबदेह ठहराए जाने की जरूरत है. उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दलों का आभार भी जताया.

प्रदर्शन से पहले जनपथ में हुए लंच में कांग्रेस, टीएमसी, सीपीआई(एम), आरजेडी और आईयूएमएल सहित कई दलों के नेता शामिल हुए. हालांकि, सपा, शिवसेना (UBT) और एनसीपी (शरद पवार) के प्रतिनिधि पूर्व प्रतिबद्धताओं और कम समय में मिले निमंत्रण के कारण शामिल नहीं हो सके. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने स्पष्ट किया कि सभी दल वोट चोरी, मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) और परिसीमन के मुद्दे पर पूरी तरह से एकजुट हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *