Headlines

राहुल गांधी को CM हिमंत बिस्वा सरमा का अल्टीमेटम, ‘मेरी चेतावनी है कि तुम…’


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार (7 अक्टूबर) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘राहुल गांधी को मेरी चेतावनी है, जब तक भारत में सनातन की शक्ति है, तुम नरेंद्र मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकते हो.’

उन्होंने कहा, ‘अगर वो लोग सोचते हैं कि वो 10-20 हजार लोगों को इकट्ठा करके वो पीएम मोदी को कभी भी रोक सकता है, तो मैं बोलना चाहता हूं कि भारत के करोड़ों लोगों की शक्ति मोदी के साथ है. ये सनातन भारत का आशीर्वाद नरेंद्र मोदी के साथ है.’

मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का हो रहा निर्माण- हिमंत

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चीन सीमा पर सेना को राम भरोसे छोड़ दिया था, लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में एक नए भारत का निर्माण हो रहा है, जो किसी से नहीं डरता है. उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी के कार्यकाल में वो फैसले लिए गए हैं, जिन्होंने देश को नया आकार दिया है. केंद्र में लगातार तीन कार्यकाल ने उनके नेतृत्व को लेकर लोगों के भरोसे को दिखाया है.’ 

पीएम मोदी के फैसलों ने भारतीय इतिहास को नया आकार दिया- हिमंत

‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं के योगदान को भी याद किया. उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से लेकर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा ऐसे फैसलों से चिह्नित रही है, जिन्होंने भारत के इतिहास को नया आकार दिया. 2014 से लगातार तीन जनादेश भारत  की लोकतांत्रिक यात्रा का महत्वपूर्ण अध्याय है और यह मोदी के नेतृत्व में जनता के लगातार भरोसे को दिखाता है.’

वाजपेयी की सुशासन की विरासत को मोदी ने दी नई गति- हिमंत

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, ‘वाजपेयी की सुशासन की विरासत को मोदी के नेतृत्व में नई गति मिली है. विकसित भारत संकल्प सभा BJP के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतिम चरण का हिस्सा थी. यह अभियान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुआ था और आज खत्म हुआ.’

यह भी पढ़ेंः हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, ‘संसद, सड़क और जंतर-मंतर…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *