Headlines

ध्रुव राठी, प्रकाश राज, सौरव दास की हो गई मीटिंग, CJP का अगला प्लान तैयार


बैंगलोर के फ्रीडम पार्क में होने जा रहे प्रोटेस्ट को लेकर अभिजीत दीपके ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें एक्टर प्रकाश राज के अलावा कई लोग नजर आ रहे हैं.

वीडियो में अभिजीत दीपके कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं कल के होने वाले प्रोटेस्ट के लिए बैंगलोर आया हूं. लेकिन मेरे पास आपके लिए एक सप्राइज है. इसके बाद वो इशारा करते हैं. राउंड चेयर पर बैठे ध्रुव राठी फिर वीडियों में नजर आते हैं. 

राठी बोले- ये लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है

राठी कहते हैं, ‘नमस्कार दोस्तों, ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है. कल मिलते हैं, 8 अक्टूबर को फ्रीडम पार्क में. और जो दिल्ली में दोस्त हैं, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आना नहीं भूलना.’ 

इसके बाद प्रकाश राज कहते हैं, कि ‘आली रे आली, आता ज्ञानु की ची बारी आली.’ ये वीडियो सबसे पहले ध्रुव राठी ने शेयर किया है. अब इसे अभिजीत दीपके ने शेयर किया है. दीपके ने भी अपने पोस्ट में यही बात शेयर की है.

पीपल्स ट्रिब्युनल के बाद चप्पल प्रोटेस्ट करेगी सीजेपी

सीजेपी 8 अक्टूबर को बैंगलौर में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन पर एक पीपल्स ट्रिब्यूनल के बाद चप्पल प्रोटेस्ट करेगी. यह प्रोटेस्ट फ्रीडम पार्क में होगा. इसके बाद ट्रिब्यूनल शुरू होगा. प्रोग्राम 10.30 पर होगा. सीजेपी के को कन्वीनर आशुतोष रांका ने बुधवार को बेंगलौर में इस प्रोटेस्ट की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि इस इवेंट के जरिए उन लोगों की ओर ध्यान खींचा जाएगा, जिन्हें आयोजकों के मुताबिक एसआईआर प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से हटा दिया गया था. 

कब शुरू होगा प्रोटेस्ट?

प्रोटेस्ट 10.30 पर शुरू होगा. इस दौरान उन कन्नड़ लोगों से बात की जाएगी, जिन्हें गलत तरीके से वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है.

इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *