Headlines

PM मोदी के बतौर ‘सरकार प्रमुख’ 25 साल पूरे, MP राघव चड्ढा क्या बोले?


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेड ऑफ गवर्नमेंट रहते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं. अब इस पर बीजेपी सांसद राघव चड्ढा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि लगातार पच्चीस साल, एक के बाद एक चुनाव जीत और हर पड़ाव पर जनता का भरोसा और मजबूत होना है.

बीजेपी सांसद ने कहा कि इस 25 साल के पड़ाव में सबसे दिलचस्प बात जो है, वह यह कि पीएम खुद अगले चरण की बात कर रहे हैं. भारत को दुनिया की शीर्ष 3 इकोनॉमी में से एक बनाना है. एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है. ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग बेस को तैयार करना है. सेमीकंडक्टर, AI, स्पेस और नई टेक्नोलॉजी में इन्वेस्ट करना है. एनर्जी सिक्योरिटी को पावरफुल करना. युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा मौके पैदा करना और 2047 तक विकसित भारत की नींव रखना है. 

उन्होंने आगे कहा, ‘आज से 25 साल पहले 7 अक्टूबर 2001 को पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर शपथ ली थी. वे आज सरकार के मुखिया के तौर पर लगातार 25 साल पूरे कर रहे हैं. उन्होंने एक मुश्किल दौर में गुजरात के लिए शुरुआत की. राज्य में लगातार तीन बार जनादेश हासिल किया. 2014 में गांधीनगर से दिल्ली आए. तब से लगातार 3 लोकसभा जनादेशों के साथ देश का नेतृत्व कर रहे हैं.’

राघव ने आगे कहा कि इन 25 सालों में जिम्मेदारी का दायरा बहुत बढ़ गया है. उनके कामकाज के तरीके में एक निरंतरता रही है. गुजरात में शुरू हुई कुछ पहल, चाहे वो शिकायतों का समाधान हो. गांवों में बिजली का पहुंचाना हो. पानी टेक्नोलॉजी या निवेश से जुड़ी जरूरते हों. इन्हीं को आगे जाकर राष्ट्रीय स्तर पर भी लागू किया गया. 

पिछले 12 सालों में हमने देखा है..: राघव चड्ढा

उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में हमने फाइनेंशियल इन्क्लूजन, डिजिटल पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर, कल्याणकारी योजनाओं को लागू करना. मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थ केयर और सरकारी कामकाज में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में जबरदस्त इजाफा देखा है. 

‘जनादेश को बार-बार देते हैं, तो उम्मीदें बढ़ती हैं’

उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने अपने संकल्प को तीन सरल शब्दों में परिभाषित किया. हम करके रहेंगे. यानी We Will Do it. पहला जनादेश उम्मीद और अपेक्षा से मिल सकता है. जब लोग कई सालों तक उस जनादेश को बार-बार देते हैं, तो उम्मीदें बढ़ती हैं. काम का प्रदर्शन बेहतर होता है. मेरे लिए यही बात इन 25 सालों को इतना अहम बनाती है. इस बेहद खास पड़ाव पर माननीय पीएम मोदी जी को मेरी हार्दिक बधाई. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, मजबूती और भारत की सेवा में और कई साल बिताने की कामना करता हूं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *