Headlines

‘अभी इंतजार कीजिए’, स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल


दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट किया है. इस पर अब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि एलन, भारत में आपका स्वागत है. उस दूसरे व्यक्ति के बारे में जानने का थोड़ा इंतजार करें. अब राहुल की प्रतिक्रिया के बाद, एलन मस्क ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सच में बेहद ही चिंताजनक है. 

इधर मस्क ने जो पोस्ट किया था, जिसपर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी, उसमें लिखा कि क्या अंबानी इंडिया के बॉस हैं. एलन मस्क की यह प्रतिक्रिया डॉ. अनिरुद्ध के पोस्ट पर आई है. इसमें अनिरुद्ध ने कहा है कि क्या सरकार भारतीय सिटिजन को छोड़कर क्रोनी कैपिटिलिज्म को बचा रही है?

इसी पोस्ट पर मस्क ने लिखा है कि स्टारलिंक को 165 देशों का लाइसेंस मिला हुआ है. पांच साल तक हर जरूरी गाइडलाइन को पूरा करने के बावजूद भारत में उन्हें लाइसेंस क्यों नहीं मिल रहा है. क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

इस पूरे मामले पर  संचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा कि मामला गृह मंत्रालय के पास लंबित है और सुरक्षा मंजूरी किसी एक कंपनी से संबंधित मामला नहीं है. 

भारत सरकार ने आरोपों को किया खारिज

मस्क का यह पोस्ट ऐसे वक्त आया है, जब भारत सरकार ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है. सरकार ने कहा है कि देश में सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए रूल सभी कंपनियों के बराबर लागू होते हैं. स्टारलिंक के साथ किसी भी तरह भेदभाव नहीं किया जा रहा है. 

भारत सरकार ने अपने बयान में कहा है कि भारत का सैटेलाइट कम्युनिकेशन रेगुलेटरी फ्रेमवर्क निष्पक्ष और बिना भेदभाव वाला है. तीन कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए हैं. तीनों ने सरकार की गाइडलाइन से जुड़ी जरूरतों को पूरा नहीं किया.

फिलहाल अभी इन कंपनियों का सिक्योरिटी लेवल पर चेंकिंग जारी है. तीनों एक ही रेगुलेटरी स्टेज पर है. सिक्योरिटी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले चरण की प्रक्रिया सरकार शुरू करेगी.  

कब से शुरू हुआ पूरा विवाद?

इस विवाद को हवा तब मिली, जब मस्क ने बिना किसी कारोबारी का नाम लिए कहा था कि कुछ ताकतवर कारोबारी अपनी मोनोपॉली बचाने के लिए स्टारलिंक की भारत में एंट्री को रोक रहे हैं. अब उन्हें अपने पोस्ट अंबानी का नाम ले लिया है. इससे भारत में सैटेलाइट इंटरनेट मार्केट को लेकर जारी खींचतान की कलाई खुलकर सामने आई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *