Headlines

‘ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही’, दीपके को डर- ’10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..’


कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रस्तावित 10 अक्टूबर के दिल्ली प्रोटेस्ट से पहले बड़ा आरोप लगाया है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मांग की है कि मुख्य चुनाव आयुक्त की जवाबदेही तय हो. इसके अलावा उन्होंने कई तरह के मुद्दों पर चर्चा की है.

दीपके ने कहा है कि पुलिस हमें गिरफ्तार कर सकती है. राजस्थान, UP और हरियाणा से हमारी टीम के सदस्यों और मेम्बर्स को डिटेन करने की खबरें आ रही हैं, लेकिन हमारा प्रोटेस्ट रुकेगा नहीं.

मुंबई-बेंगलुरु के बाद दिल्ली में क्या समस्या? 

उन्होंने कहा कि जब हमारा प्रोटेस्ट मुम्बई और बेंगलुरु में शांतिपूर्ण रहा है, तो दिल्ली में क्या प्रॉब्लम है. हमें इन दोनों जगह परमिशन मिली है, तो वहां परमिशन देने में क्या दिक्कत है. क्या दिल्ली का संविधान मुम्बई और बेंगलुरु से अलग है. 

एसआईआर लोकतंत्र के लिए सबसे खतरनाक: दीपके

दीपके ने कहा कि SIR लोकतंत्र के लिए सबसे घातक है. इसे रद्द करना जरूरी है. CEC ज्ञानेश जनेश कुमार की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और चुनाव आयुक्त के लिए एक निष्पक्ष और बिना भेदभाव वाली नियुक्ति प्रक्रिया बनाना. इन तीन मुद्दों पर दिल्ली में प्रोटेस्ट होगा.

बेंगलुरु में फ्लॉप रहा सीजेपी का प्रोटेस्ट

इधर, सीजेपी का बेंगलुरु में पावर शो पूरी तरह से फ्लॉप रहा. इस दौरान सिर्फ 2 से 3 हजार ही लोग इसमें शामिल हुए. बेंगलुरु में सीजेपी का प्लान था कि बड़ा प्रदर्शन करना है. यह प्रदर्शन फ्रीडम पार्क में किया गया. इस दौरान अभिजीत समेत कई सीजेपी के सदस्य भी मौजूद रहे. इसमें एक यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल हुए. वह सीजेपी के समर्थन में जर्मनी से आए. सीजेपी ने जिस हॉल में इस सभा को संबोधित किया, वो पूरा नहीं भरा था. सिविल सोसायटी और सीजेपी की कोर टीम ही मौजूद थी.

क्या सीजेपी AAP की बी-टीम? पंजाब के CM भगवंत मान ने दिया जवाब 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *