बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया है और उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. एक्टर ने गुरुवार की सुबह आखिरी सांस ली. जानकारी सामने आई कि अभिनेता का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ. वो अस्पताल पहुंचने से पहले ही दुनिया से जा चुके थे. उनकी मौत की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है. बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है.
वहीं, अस्पताल से नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें रोते और बिलखते हुए देखा गया. वो पिता की मौत की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल जाते हैं तो वहां मौजूद लोगों को देखकर उनके आंसू छलक जाते हैं, जिसके बाद वो खुद को संभाल नहीं पाते हैं. नाना पाटेकर की अचानक मौत ने सदमे में डाल दिया है. परिवार के साथ ही फैंस भी टूट गए हैं. उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
नाना पाटेकर के निधन पर सेलेब्स ने जताया शोक
नाना पाटेकर के निधन पर फैंस के साथ ही सेलेब्स ने भी शोक व्यक्त किया. इस कड़ी में पीएम मोदी से लेकर अमित शाह, राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बॉलीवुड से अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, राजपाल यादव, अजय देवगन, सुनील शेट्टी समेत साउथ से चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन जैसे स्टार्स ने भी शोक व्यक्त किया. साथ ही परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की.
कब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
बहरहाल, अगर बात की जाए कि नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार कब और कहां किया जाएगा तो गोवा में उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को कुछ देर के लिए रखा गया था, जिसके बाद अब पुणे के लिए उनके पार्थिव शरीर को रवाना कर दिया गया है. जहां पर अंतिम विदाई की तैयार हो चुकी है और राजकीय सम्मान के साथ यहां पर अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Following the reported demise of veteran actor Nana Patekar, his son Malhar Patekar arrived at a hospital in Goa. Malhar met with the doctors and members of the family as the necessary formalities are being completed. After the completion of the required paperwork, Nana Patekar’s mortal remains will be handed over to the family. #nanapatekartribute
— Rohit Watts (@rohitwattsabh) October 8, 2026
नाना के वो आखिरी पल…
इसके साथ ही अगर नाना पाटेकर के उन आखिरी पलों के बारे में बात की जाए तो रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर को पहले सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. रात करीब 2.30 बजे उन्होंने दोस्त को कॉल लगाया था लेकिन रात होने की वजह से वो पिक नहीं कर पाए. सुबह जब नींद खुली तो मिस्ड कॉल देखकर कॉल करने पर दुखद जानकारी मिली. नाना पाटेकर को अस्पताल ले जाया गया था और सीपीआर भी दिया गया लेकिन वो अस्पताल पहुंचने से पहले ही दुनिया से जा चुके थे. करीब सुबह 5.20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.
नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म
वहीं, अगर नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म के बारे में बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘ओ रोमियो’ में देखा गया था. इसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था. उनकी आखिरी आने वाली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ है, जो कि हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इसे अगले साल 2027 में रिलीज किया जाएगा.
