सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है. अक्सर आपने किसी कार को एक्सीडेंट या किसी हादसें में क्षतिग्रस्त होते देखा होगा. लेकिन इस वीडियो में एक आवारा कु्त्ता सड़क किनारे खड़ी एक महंगी और चमचमाती लग्जरी कार को अपने मुंह से खींच-खींचकर उसके आगे का बंपर ही तोड़ डालता है. इस वीडियो में कुत्ते की इस आक्रामक हरकत और कार को बेरहमी से कुतरते हुए देखकर लोग पूरी तरह सोच में पड़ गए हैं.
चमचमाती कार को चबा गया कुत्ता
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस हैरान कर देने वाले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कुत्ता सबसे पहले सड़क किनारे खड़ी एक चमचमाती कार के पास पहुंचता है. इसके बाद वह अचानक कार के अगले हिस्से बंपर को अपने दांतों से चबाना और कुतरना शुरू कर देता है. वीडियो बनाने वाला शख्स भी दूर से इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा है. कुत्ता इतनी ताकत और आक्रामकता से कार के फाइबर और प्लास्टिक बॉडी को नोचता है कि कार मालिक का अच्छा खासा नुकसान हो जाता है.
मालिक की फूटी किस्मत देख लोग हैरान
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कुत्ता कार के उस मंहगे हिस्से को खिलौने की तरह चबाकर बर्बाद कर देता है. इस पूरी घटना के दौरान गाड़ी का मालिक वहां मौजूद नहीं होता, लेकिन इंटरनेट पर वीडियो के सामने आने के बाद लोग कार मालिक की किस्मत को देखकर हैरान हो रहे हैं.
If it was my car, this would be my first day eating dog for lunch 😭😂😡 https://t.co/XBIQKoaICJ
— SIDI (@sidisnoops) October 7, 2026
यह भी पढ़ें: कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के देखने के बाद से ही यूजर्स लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कार मालिक की कीस्मत अफसोस जता रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि अगर यह कार मेरी होती, तो मेरे लिए तो गुस्सा कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता. ऐसे ही कई यूजर्स का गुस्सा वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स पर फूटा, एक यूजर तीखे अंदाज में लिखता है कि कुत्ता तो बेजुबान है, लेकिन जो इंसान दूर खड़े होकर मजे से वीडियो बना रहा था, नुकसान की भरपाई उस वीडियो बनाने वाले से करानी चाहिए. एक अन्य यूजर लिखता है कि कार मालिक को हुए इस नुकसान के लिए कुत्ता और वीडियो रिकॉर्ड करने वाला, दोनों ही बराबर के जिम्मेदार हैं. कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यह लोगों के बीच बहस का मुद्दा बन चुका है.
यह भी पढ़ें: तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो…सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
