Headlines

Rajasthan Heatwave: राजस्थान में गर्मी का तांडव, जयपुर रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, 18 जिलों में लोगों का बुरा हाल


राजस्थान में गर्मी ने अपना तांडव मचाना शुरू कर दिया है. राजधानी जयपुर में शनिवार (18 अप्रैल) को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है. राज्य के 18 जिलों में गर्मी और सूखे से बुरा हाल कर रखा है. राजस्थान में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है. शनिवार को कई जगह दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. 

राज्य में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री तक पहुंच गया है. कई शहरों में हीटवेव का भी प्रभाव देखने को मिला है. इसमें अलवर और झुंझनु के कई इलाके शामिल हैं. मौसम विभाग की ओर से अगले 3-4 दिनों में हीटवेव और तेज गर्मी का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. 

राजस्थान यूनिवर्सिटी की कैंटीन पर LPG की किल्लत से लगा ताला, हजारों छात्र परेशान

जयपुर रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार शनिवार दिन में चूरू राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

वहीं अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसी तरह यह बाड़मेर और कोटा में 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा. टोंक के वनस्थली में 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि अलवर में 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा.  

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में आज भी गर्मी अपना कहर बरपाएगी. राज्य में रविवार (19 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 24 डिग्री तक पहुंचेगा. फिलहाल राज्य में बारिश के बहुत कम 9 प्रतिशत आसार हैं. मौसम में 14 प्रतिशत नमी देखने को मिलगी. वहीं रविवार को 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

मौसम विभाग ने दी सावधान रहने की सलाह

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान जोधपुर और फलोदी में 41.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 41 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग द्वारा राज्य के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. बढ़ती गर्मी और तेज धूप ने आम जनजीवन को प्रभावित किया. लोग चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए छतरियों व गमछों आदि का इस्तेमाल करते दिखे.

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने हटाई सुरक्षा तो भड़के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी,बोले- ‘राजनीतिक दबाव के…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *