Headlines

बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट


भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में शनिवार (07 नवंबर) को खेला जाएगा. बुधवार को ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में बारिश का खलल देखने को मिला था. दूसरी पारी यानी भारत की बैटिंग के दौरान कई बार मुकाबला रुका था. अंतत: टीम इंडिया को 32 ओवर में 143 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला था. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या दूसरे वनडे में बारिश का कहर देखने को मिलेगा? क्या बारिश के चलते मुकाबला रद्द हो जाएगा?

बारिश जाहिर तौर पर फैंस का मजा किरकिरा कर सकती है. तो आइए जानते हैं कि मैच के समय वेलिंगटन का मौसम कैसा रहेगा.

मैच के दौरान कैसा रहेगा वेलिंगटन का मौसम?

भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत सुबह 7:30 बजे से होगी. लेकिन न्यूजीलैंड के लोकल टाइम के अनुसार मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. लोकल टाइम के हिसाब से ही मौसम का अपडेट जानते हैं. 

  • बीबीसी वेदर के मुताबिक, मैच शुरू होने से एक घंटा पहले यानी 2 बजे करीब 40 फीसद बारिश के आसार हैं. 
  • फिर 4 बजे यह आसार घटकर करीब 36% पर पहुंच सकते हैं. 
  • 6 बजे बारिश तेज होने की संभावना दिख रही है. इस टाइम पर सबसे ज्यादा 58% बारिश के आसार हैं. 
  • 8 बजे यह आसार 54% हो जाएंगे. 
  • 10 बजे बारिश के आसार 51% पर पहुंच सकते हैं. 
  • रात में 12 बजे भी बारिश होने के 50 फीसद आसार होंगे. 

अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच में बारिश कितना खलल डालती है. अगर मुकाबला रद्द होता है, तो फैंस विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को खेलता नहीं देख पाएंगे. 

दूसरे वनडे के लिए भारत का स्क्वॉड 

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, कुलदीप यादव

दूसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड 

विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी. 

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी बने टी20 के कप्तान, 15 साल की उम्र में मिली कमान; BCA का बड़ा फैसला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *