दिवाली 2026 का मौका है और आज धनतेरस देशभर में मनाई गई है. इस खास मौके पर जहां लोगों ने पूजा पाठ किया वहीं, एंटरटेनमेंट जगत में भी भक्ति का ऐलान किया गया. लेकिन वो भी ओटीटी पर. जी हां, ‘हनुमान अंश’ की ओटीटी रिलीज को कंफर्म कर दिया गया है. ऐसे में दर्शकों के लिए धनतेरस पर ये किसी तोहफे से कम नहीं है. ऐसे में चलिए बताते हैं आप इसे कब और कहां ओटीटी पर देख सकते हैं.
दरअसल, धनतेरस के मौके पर ‘हनुमान अंश’ की ओटीटी रिलीज का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है, जबकि इसके ओटीटी राइट्स को लेकर बड़ा बवाल चल रहा था. ऐसे में ओटीटी रिलीज ऐलान करने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा.
ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं ‘हनुमान अंश’?
‘हनुमान अंश’ 91 दिनों तक सिनेमाघरों में चली और धमाकेदार कमाई की, जिसके बाद अब ये ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है. इसकी ओटीटी रिलीज का ऐलान सोनी लिव ओटीटी प्लेटफॉर्म से किया गया है. सोनी लिव के इंस्टाग्राम से फिल्म का एक टीजर शेयर किया गया है, जिसके साथ ही इसकी ओटीटी रिलीज का ऐलान किया गया है. फिल्म को ओटीटी पर 27 नवंबर से देख सकते हैं. इसके बाद अब फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया?
बहरहाल, अगर ‘हनुमान अंश’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, इसका इंडिया नेट कलेक्शन 342.74 करोड़ रहा जबकि फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 404.41 करोड़ रहा. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 91 दिनों में 453.21 करोड़ का कारोबार किया. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 1.8 करोड़ था. बजट और कमाई के लिहाज से ये इस साल 2026 की बॉलीवुड की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म साबित हुई.
गौरतलब है कि बीते दिनों ही ‘हनुमान अंश’ को लेकर खबर सामने आई थी कि इसके मेकर्स के बीच राइट्स को लेकर बवाल मचा हुआ था. कई प्रोड्यूसर्स होने की वजह से इसके प्रॉफिट को लेकर तनातनी की खबर सामने आई थी. नम्रता जी सिंह और फिल्म के डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने स्वंभू मीडिया नेटवर्क के जरिए एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था और इसमें फिल्म के राइट्स, डिस्ट्रीब्यूशन के साथ ही कम्युनिकेशन से जुड़ी जानकारी शेयर की थी. इसमें अन्य लोगों की जिम्मेदारियों की भी जानकारी दी गई थी. इसी विवाद के बीच अब इसकी ओटीटी रिलीज का ऐलान किया गया है.
