रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में इन दिनों कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है. सावी कैफेको अनुपमा ने फिर से ओपन कर दिया है. हालांकि, कस्टमर नहीं आ रहे हैं. ऐसे में दिग्विजय दुखी होने लगता है. लेकिन अनुपमा हार नहीं मानती. शो में अब तक देखने को मिला, अनुपमा सावी कैफे में कस्टमर्स को बुलाने लिए पॉपुलर शेफ कुणाल से मिलती है.
अनुपमा के हाथों से बना खाना खाकर कुणाल काफी खुश हो जाता है. अनुपमा से वो प्रॉमिस करता है कि उसके कैफे में आकर खाएगा. दूसरी तरफ वसुंधरा को पता चलता है कि माही के बिना उसके बिजनेस को बड़ा नुकसान हो रहा है. इस बात को जानने के बाद वसुंधरा गुस्सा हो जाती है.
कुणाल करवाएगा अनुपमा को बेघर
इसी बीच शो में एक बार फिर से नया तमाशा होने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार अनुपमा एक बार फिर से बेघर हो जाएगी.दूसरी तरफ सावी कैफे में कुणाल आता है और अनुपमा के हाथ का खाना जाता है.वो अनुपमा की तारीफ करते हुए कहता है कि उनके हाथों का खाना खाकर मां की याद आ जाती है.
उसके बाद वो काफी अच्छा रिव्यू लिखने वाला है. उसके रिव्यू लिखने के बाद सावी कैफे में लोगों की भीड़ लगने वाली है.लेकिन, इसी बीच अनुपमा की जिंदगी में एक और बड़ा तूफान आने वाला है. दरअसल, सावी कैफे पर ताला लगने वाला है. नोटिस पढ़कर हर कोई दंग रह जाएगा.
अनुपमा ये पता लगाने की कोशिश करती है कि आखिर उनसे गलती क्या हुई है. अनुपमा को जल्द ही पता चलने वाला है कि ये किसी और ने नहीं बल्कि कुणाल ने किया है. दिग्विजय भी इस बात को जानकर हैरान रह जाएगा. जल्द ही दिग्विजय अनुपमा को अपने घर से बाहर निकाल देगा. हालांकि, इस बार कुणाल अनुपमा की मदद करने वाला है.
ये भी पढ़ें:-‘मैंने शराब पीकर बॉयफ्रेंड संग किया ब्रेकअप..’ क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन ने किया बड़ा खुलाला, वायरल हुआ वीडियो
