Headlines

‘मैंने शराब पीकर बॉयफ्रेंड संग किया ब्रेकअप..’ क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन ने किया बड़ा खुलाला, वायरल हुआ वीडियो


श्रेयस अय्यर इन दिनों आईपीएल खेल रहे हैं. वो पंजाब किंग्स की कप्तान हैं. आईपीएल में उनकी टीम काफी अच्छा खेल भी रही है. इसी बीच उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

दरअसल, श्रेष्ठा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. हाल ही में श्रेष्ठा को स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में देखा गया. इस दौरान उन्होंने बताया कि अपने बॉयफ्रेंड के संग शराब पीकर ब्रेकअप कर लिया था. आइए जानते हैं पूरा मामला.

श्रेष्ठा ने किया बड़ा खुलासा

श्रेयस अय्यर की बहन की बात करें तो वो एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल और डांसर भी हैं. अक्सर किसी ना किसी वजह से वो सुर्खियों में छाई रहती हैं. इसी बीच श्रेष्ठा को स्टैंडअप कॉमेडिशन प्रणित मोरे के शो में देखा गया. इस दौरान प्रणित ने उनसे पूछा कि क्या तुम शराब पीती हो.

इस पर श्रेष्ठा ने कहा कि उन्होंने कुछ समय पहले ड्रिंक करना छोड़ दिया है. स्टैंडअप कॉमेडियन ने फिर सवाल किया,’तुमने कभी शराब पीकर कुछ अजीब हरकत की है.श्रेष्ठा ने जवाब देते हुए कहा,’मैंने और मेरी दोस्त ने एक साथ अपने-अपने बॉयफ्रेंड के संग ब्रेकअप कर लिया था.

ये भी पढ़ें:-बेहद ही दर्दनाक थी रामायण के भरत की मौत, खेती करने वाले की रामानंद सागर ने ऐसे बदली थी किस्मत

एक ही रात हमने तय किया ब्रेकअप करना है.’प्रणित मोरे ने पूछा,’दोनों क्या बॉयफ्रेंड टॉक्सिक थे. श्रेष्ठा ने कहा,’टॉक्सिक नहीं थे, बस हमने ऐसे ही एक साथ में ब्रेकअप करने के बारे में सोचा था.’उन्होंने बताया,’मैंने फोन पर नहीं बल्कि आमने-सामने ब्रेकअप किया था.’

उसके बाद श्रेष्ठा की फ्रेंड ने कहा कि वो लड़के अच्छे नहीं थे.श्रेष्ठा का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें श्रेष्ठा अय्यर को सॉन्ग एग्रीमेंट कर ले में देखा जा चुका है.इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं.

ये भी पढ़ें:-अमिताभ बच्चन को इस मजबूरी की वजह से तीन भोजपुरी फिल्मों में करना पड़ा काम, अब हुआ खुलासा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *