Headlines

बिग बॉस 20: घर के नए कैप्टेन बने आसिफ खान, फिर खूब मचा बवाल, काजी बने शेख


‘बिग बॉस 20’ का लेटेस्ट एपिसोड 9 अक्तूबर को स्ट्रीम किया गया. इसमें काफी काफी कुछ देखने के लिए मिला. घर को नया कैप्टेन मिल गया साथ ही काफी बवाल भी हुआ. 25% राशन भी मिला, जिसके लिए कनिका मान और लव गिल के बीच झगड़ा देखने के लिए मिला. वहीं काजी तौकीर को शेख बनकर घर में घूमते हुए भी देखा गया.

 ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में लव गिल ने घर का नया कैप्टेन चुना. उनके पास स्पेशल पावर थी, जिसका उन्होंने फायदा उठाया हालांकि, वो खुद को बनाना चाहती थीं लेकिन बिग बॉस ने जो ट्विस्ट दिया वो देखकर तो घरवाले भी शॉक्ड रह गए. चलिए बताते हैं आखिर शो के लेटेस्ट एपिसोड में क्या कुछ हुआ.
  
इस हफ्ते के लिए घरवालों को मिला नया कैप्टेन

बिग बॉस ने घर में कैप्टेंसी टास्क करवाया, जिसमें लव गिल की अहम भूमिका रही. क्योंकि उन्होंने स्पेशल पावर जीता था. ऐसे में घर का नया कैप्टेन चुनने का अधिकार उनके पास ही था. 20 नंबर के कमरे में बिग बॉस ने घरवालों को बुलाया था, जिसमें उन्हें नंबर देना था कि वो कैप्टेन के तौर पर किसे कितने नंबर पर देखती हैं. वो इस दौरान सबकी फोटो लगाती हैं और खुद को नंबर 1 पर रखती हैं. पहले तो घरवाले उनके इस फैसले से नाराज दिखते हैं फिर ट्विस्ट देखकर उनका ग्रुप हैप्पी हो जाता है.

यह भी पढ़ें: ‘बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थी’, तेज प्रताप यादव बोले- वाइफ ऐश्वर्या को पकड़ा था रंगे हाथ

दरअसल, फोटोज के सामने से एक चिट हटानी थी, जिसमें परसेंटेज लिखा था, जिसके अकोर्डिंग राशन मिलता, जिसे भी वो कैप्टेन बनातीं. उसके आगे प्रतिशत लिखा होता है. इसमें सबसे ज्यादा 7वें नंबर पर 35% राशन होता है और नंबर पर 0% होता है. ऐसे में उनके पास आसिफ खान को चुनने के सिवा कोई ऑप्शन नहीं हुआ होता है. उनको चुनने से घरवालों को 25% राशन मिलता है.

कनिका मान और लव गिल में हुई राशन को लेकर बहस

जैसे ही लव गिल 20 नंबर कमरे से आसिफ खान को कैप्टेन चुनकर निकलती हैं तो कनिका मान उन पर भड़क जाती हैं क्योंकि 35% राशन का ऑप्शन था. 7वें नंबर पर गुल्लू का नाम था लेकिन उन्होंने उन्हें नहीं चुना और आसिफ को 25% राशन के साथ घर का नया कैप्टेन बना दिया था. इस दौरान लव ने कहा कि वो लोगों के चेहरे पर कमेंट करते हैं इसलिए नहीं चुना.

काजी बने शेख, रात भर मचा हंगामा

इसके साथ ही काजी तौकीर घर में शेख भी बन जाते हैं. इस दौरान गुल्लू ने भी उनका साथ दिया. काजी ने शेख बनकर लव गिल के लिए गाना भी गाया. लेकिन अंत में रात में घर में खूब हंगामा हुआ. काजी को परेशान करने के लिए यंग ने उनका टैडी बिल्ला छुपा लिया था तो वो उन पर भड़क जाते हैं फिर पूरी रात घर में ड्रामा हुआ. काजी ने कह दिया, ‘सो जा नहीं तो मैं सुला दुंगा.’ इसके बाद जमकर बवाल हुआ. सब रात भर घर में घूमते रहे. 

Image

खैर अब देखना ये होगा कि आसिफ की कैप्टेंसी में आने वाले एपिसोड में और क्या देखने के लिए मिलता है. वहीं, इस वीकेंड का वार एपिसोड में कौन घर वापस जाता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *