Headlines

‘INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन’, CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल


दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने घोषणा की है कि लोगों के वोटिंग अधिकारों की रक्षा के लिए  विपक्षी INDIA गठबंधन सोमवार को दिल्ली में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा. दिल्ली में शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया.

केसी वेणुगोपाल ने शनिवार (10 अक्टूबर) को अपने लोकसभा क्षेत्र अलाप्पुझा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस और INDIA गठबंधन तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे जब तक कि चुनावी प्रक्रिया और व्यवस्था निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं हो जाती.”

केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और कहा कि उनकी इन कोशिशों से आखिरकार उनका पतन ही होगा. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ऐसे नेता की तरह व्यवहार कर रहे हैं जिनका पतन होने वाला है. वे विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों से डरे हुए हैं.” 

राहुल गांधी का तमिलनाडु दौरा
वेणुगोपाल ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियां, जिनमें 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद करना भी शामिल है, ये प्रदर्शनकारियों को रोकने या नियंत्रित करने के लिए लगाई गई थीं. बता दें कि दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को तमिलनाडु के चेन्नई दौरे पर हैं, जहां उन्होंने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लिया. राहुल गांधी ने चेन्नई के आइलैंड ग्राउंड्स में आयोजित छात्रों की गूंज अभियान के छठे कार्यक्रम में शिरकत की. 

तमिलनाडु सीएम विजय से मिले राहुल गांधी
इस दौरे के दौरान वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से भी मिले और दोनों ने चेन्नई के एक रेस्टोरेंट में साथ समय बिताया. राहुल गांधी चेन्नई में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन के कार्यक्रम में भी शामिल हुए हैं. 

ये भी पढ़ें

‘झूठ बोल रहे राहुल गांधी’, राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *