इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए हैं. कुलदीप यादव और शिवम दुबे नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह प्रिंस यादव और नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 220-230 का टोटल बनाना चाहेगी.
टी20 में हेड टू हेड की बात करें तो भारत और वेस्टइंडीज ने एक दूसरे के खिलाफ 33 मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 21 और वेस्टइंडीज ने 11 मैच जीते हैं.
इस दौरे पर वेस्टइंडीज कप्तान शाइ होप शानदार फॉर्म में नजर आए हैं, जिन्होंने पिछले मैच में नाबाद शतक जड़कर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. उन्होंने वनडे सीरीज में भी 2 लगातार शतक जड़े थे.
भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैंपसन, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रॉस्टन चेस, गुडाकेश मोती, श्मार जोसफ।
भारतीय स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.
वेस्टइंडीज स्क्वॉड
शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), आमिर जांगू (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर.
लाइव कहां देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर हो रहा है. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहोस्टर एप और वेबसाइट पर हो रही है. एबीपी लाइव पर देखें मैच का लाइव स्कोर और हर छोटी बड़ी अपडेट.
