Headlines

राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?


इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. राहुल गांधी ने कहा, वोट चोरी के लिए पिछले 4-5 दिनों से पब्लिक मूवमेंट चल रही है. रेसिस्टेंस बहुत पहले से थी.10-12 साल से थी लेकिन अब सामने आ रहा है. चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी, ज्ञानेश कुमार, इलेक्शन कमीशन, वोट चोरी, के खिलाफ पिछले चार-पांच दिनों से दिल्ली में पब्लिक मूवमेंट चल रहा है. सवाल ये है कि दिल्ली को जेल बना दिया है. 

राहुल गांधी ने कहा, लोगों को दिल्ली पहुंचने से रोका जा रहा है. ट्रेन्स, बसेस को रोका जा रहा है, लोगों को उतारा जा रहा है. दिल्ली को फोर्ट्रेस बना दिया, किला बना दिया है. सब जगह पुलिस, बीस-तीस हजार पुलिस है.

BJP के गुंडे महिलाओं को मार रहे हैं

अब आप सोचो कितनी पावरफुल चीज है. बट हमारी स्ट्रेटेजी दूसरी है. हम चाहते हैं कि 20,000-30,000 पुलिस वाले सड़क पर खड़े हैं. पुलिस वाले भी डिस्टर्ब हैं, ये कह रहे हैं कि हमसे युवाओं को क्यों पिटवाया जा रहा है? बीजेपी के गुंडे, आरएसएस के गुंडे महिलाओं को मार रहे हैं. एक तरफ हमें (दिल्ली पुलिस) कहा जा रहा है कि देशभक्त युवाओं को मारिए और दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि आरएसएस के गुंडों को आप छोड़ दीजिए. 50 प्रतिशत पुलिसवाले कह रहे हैं कि आप जो कर रहे हो वो सही है.

CJI ने याचिका दाखिल करने को कहा

राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस प्रेसिडेंट और मैंने चिट्ठी लिखी है. सीजेआई ने कहा कि वो अपोजिशन लीडर से नहीं मिलेंगे. सीजेआई ने हमें पेटिशन फाइल करने के लिए कहा है. आज इंडिया ब्लॉक लीडर और मैं सुप्रीम कोर्ट जाएंगे एक साथ, हम यह पिटिशन फाइल करेंगे. आज हम जा रहे हैं, आज हमें रोकेंगे. आपको लगता है कि एक दिन की बात है. यह जो रेजिस्टेंस है, ये एक दिन की बात नहीं है. हम लगातार करते जा रहे है. यह 5 दिन पहले शुरू नहीं हुआ, अब इसका एक्सप्रेशन दिख रहा है. सालों से ये रेजिसटेंस चल रहा है.

 200 अधिकारी हमें जानकारी दे रहे हैं

आप सोच रहे हो कि पुलिस हमें मार रही है. जितना आप थक रहे हो, उससे दोगुना पुलिस थक रही है. पुलिस अपने आप से पूछ रही है कि हम ज्ञानेश कुमार जैसे चोर को क्यों बचा रहे हैं. मोदी सरकार के 200 अधिकारी हमें जानकारी दे रहे हैं. जब तक न्याय नहीं मिलेगा, युवा नहीं रुकेगा, कर लो जो भी करना है. डरने की जरूरत नहीं है. कायर लोग हैं. इनका पूरा सिस्टम अंदर से कोलेप्स कर रहा है. बस हमें खड़े रहना है.

बच्चों को डरा रहे हैं

एक तरफ सरकार बच्चों को डरा रही है. लड़कियों को मारा जा रहा है. ये परसेप्शन फाइट है कि देश मोदी से डरता है. हम चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं. ये लड़ाई कई मोर्चे पर लड़ी जा रही है. हम सभी मोर्चों पर लड़ रहे हैं. आप ही बताइए कितने लोग यहां मानते हैं कि मोदी जी जो कर रहे हैं वो सही है. देखिए किसी ने हाथ नहीं उठाया है. दिल्ली को बैरिकेड किया गया है वो इल्यूशन है. लोगों के दिमाग खुले हुए हैं. अगर आप सही है तो मोदी सबूत दें. हम राष्ट्रपति के पास गए थे उन्होंने हमसे सबूत मांगा है, हम देंगे.

ज्ञानेश कुमार रिजाइन कर दीजिए

क्या ज्ञानेश कुमार के संदेश आते हैं आपको, इस सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि मैसेज आते हैं. वो ये प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहे हैं. मेरा मैसेज है कि आप अप्रूवर बन जाइए. आप मुख्य अपराधी नहीं हैं, आपने गलती की. रिजाइन कर दीजिए. हम आपको छोड़ सकते हैं. हम जानते हैं कि आप पर दबाव है. हम लोगों को माफ करते हैं, हम क्रूर लोग नहीं हैं.

ये शिव की बारात है

राहुला गांधी ने योजनाबद्ध तरीके से काम न करने पर कहा कि ये तांडव है. ये शिव जी का तांडव चल रहा है. ये शिव जी का डांस चल रहा है. शिव जी की बारात में कोई भी आ सकता है. राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भी शिव की बारात से की. ऑल प्रोटेस्ट आर वन प्रोटेस्ट. सरकार से बातचीत होती है लेकिन मुझसे नहीं होती है. हमारे बाकी लोगों से होती है. मैं खुलकर सामने से बात करता हूं.

ये भी पढ़ें: ‘झूठी FIR से डरते नहीं’, बंगला साहिब विवाद में FIR पर बोले सौरभ भारद्वाज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *