Headlines

SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- ‘CJI ने कहा है कि…’


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे SIR को लेकर विपक्षी दलों का विरोध तेज हो गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार (12 अक्तूबर) को INDIA गठबंधन के मार्च से पहले मीडिया से बात की. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली को जेल में बदल दिया गया है और लोगों को राजधानी आने से रोका जा रहा है. विपक्ष का कहना है कि वह चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अपने सवालों को सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाना चाहता है.

राहुल गांधी ने कहा कि वोटर लिस्ट और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर पिछले 4-5 दिनों से दिल्ली में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर लोगों की नाराजगी लंबे समय से थी, लेकिन अब यह खुलकर सामने आ रही है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में 20-30 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और दूसरे शहरों से आने वाले लोगों को रोका जा रहा है.

उन्होंने कहा कि सरकार को विरोध प्रदर्शनों से डरना नहीं चाहिए और लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचा रही है.

ब्रेकिंग खबर अपडेट की जा रही है….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *