Headlines

विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, ‘एक बार फिर लोगों का…’


इंडिया गठबंधन के ‘दिल्ली चलो मार्च’ पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी. एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक बार फिर लोगों को सैलाब उमड़ा है जो लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ खड़े हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अगर ये लगता है कि जंतर-मंतर ‘छीन’ से आंदोलन खत्म हो जाएगा तो ये उनकी भूल है. अभिजीत दीपके ने कहा कि जंतर मंतर सिर्फ एक लोकेशन नहीं है बल्कि ये विरोध की एक ऐसी भावना है जिसे कोई कभी छीन नहीं सकता.

गौरतलब है कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में गैर-अधिसूचित कर दिया गया. सोमवार (12 अक्तूबर) को SIR और CEC के मुद्दे पर दिल्ली के बाराखंबा से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष ने मार्च किया. विपक्ष दलों के सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की. इसमें ज्ञानेश कुमार समेत दोनों चुनाव आयुक्त को प्रतिवादी बनाया गया. राहुल गांधी समेत 11 याचिकाकर्ता शामिल हैं.

मार्च में शामिल हुए 19 दलों के नेता

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने पैदल मार्च किया. अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत 19 दलों के नेता इसमें शामिल हुए. राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी के साथ छात्र संगठन AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा ने भी मार्च किया. 

ट्रक पर सवार दिखे विपक्षी दलों के नेता

सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च कर रहे इंडिया गठबंधन के नेताओं को पुलिस ने भगवान दास रोड पर रोक दिया. दो जगह बैरीकेड लगे हुए थे.पहले बैरीकेड को कांग्रेस और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने हटा दिया. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के पास लगाए गए दूसरे बैरीकेड पर पुलिस ने रोक दिया. इंडिया गठबंधन के नेता एक एक ट्रक पर सवार होकर बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट के लिए रवाना हुए थे. इससे पहले विपक्षी दलों के नेता कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से बसों में सवार होकर बाराखंबा रोड पहुंचे थे और वहां इकट्ठा होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च शुरू किया.

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *