Headlines

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?


भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही ट्रेड डील हो सकती है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (17 अक्तूबर) को भारत समेत पांच देशों को रूस से तेल और गैस खरीदने पर टैरिफ को लेकर छूट दी है. ट्रंप के इस ऐलान से भारत-यूएस ट्रेड डील की संभावना और ज्यादा बढ़ गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इसको लेकर अहम प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जल्द समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. 

दरअसल रूस से तेल-गैस खरीदने की वजह से भारत-अमेरिका के बीच काफी तनाव रहा. हालांकि अब दोनों देशों के रिश्ते में नरमी आ रही है. ट्रंप ने कहा कि वे रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर टैरिफ नहीं लगाएं. ट्रंप के इस ऐलान से दोनों देशों के ट्रेड डील की संभावना और बढ़ गई.

ट्रेड डील के मामले पर क्या बोलीं सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को वैश्विक व्यापार तथा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के हित में जल्द से जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हाल में भारतीय वाणिज्य मंत्री ने भी कहा है कि वे समझौते पर जल्द हस्ताक्षर होने की उम्मीद कर रहे हैं और ऐसा चाहते हैं. बातचीत जारी है. मुझे उम्मीद है कि जल्द दोनों देशों के बीच ट्रेड डील होगी.’

भारत-यूएस डील पर पीयूष गोयल ने क्या कहा

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इसको लेकर अपडेट दिया था. गोयल ने गुरुवार को कहा था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप दे दिया गया है और फिलहाल उसका कानूनी मसौदा तैयार किया जा रहा है. गोयल ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि इसे जल्द अंतिम रूप दे सकेंगे और अपने प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले बढ़त मिलने के बाद लागू करेंगे.

यह भी पढ़ें : अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में केस? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *