Headlines

Video: दुल्हन को देख बेकाबू हुआ दूल्हा, भावनाओं में बहकर किया ऐसा डांस कि शर्म से लाल हो देखती रह गई दुल्हन


शादी करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन किसी को उम्मीद ना हो और उसकी शादी करा दी जाए तो कई लोग दुल्हन को देखकर भौचक्के रह जाते हैं और भावनाओं में बहकर ऐसा काम कर जाते हैं कि देखने वालों की हंसी छूट जाती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी यही हुआ, दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन को देखा वो भावनाओं में बह गया और फिर अंदर से निकला सालों का छिपा हुआ धांसू डांसर. दूल्हे ने जब दुल्हन के साथ डांस किया तो ऐसे डांस की कल्पना वहां खड़े किसी शख्स ने नहीं की होगी.

दुल्हन को देख होश खो बैठा दूल्हा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा दुल्हन को आमने सामने लाया जाता है. जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन की ओर देखता है वैसे ही दुल्हन शर्म से लाल हो जाती है, मेहमान दुल्हन से डांस करने को कहते हैं लेकिन शर्म से वो झिझके उससे पहले ही दूल्हा अपनी बाहें खोलकर दुल्हन के सामने डांस करने लग जाता है. दू्ल्हे का डांस देख दुल्हन भी अपनी शर्म छोड़ देती है और वो भी डांस फ्लोर पर कूद ही पड़ती है.

दुल्हन में भी आ गई माइकल जैक्सन की आत्मा

वीडियो में दूल्हे के एनर्जेटिक डांस को देख दुल्हन में भी मानों माइकल जैक्सन की आत्मा आ गई हो. दुल्हन भी अपना असली रूप दिखाकर ऐसा डांस करती है कि फिर रोके नहीं रुकती. सोशल मीडिया पर वीडियो अब वायरल है और मजेदार रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है. वीडियो को लेकर यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल

यूजर्स ने ले लिए कपल के मजे

वीडियो को arti_kumari.2002 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….कम से कम ये लोग खुश तो हैं. एक और यूजर ने लिखा…ये तब होता है जब लड़कियों को पसंद का आदमी और पसंद का लहंगा मिल जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लगता है दोनों पहले से पक्के दोस्त हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *