शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के ‘सत्ता परिवर्तन’ वाले बयान पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि जनता ही तय करती है कि किसे सत्ता पर बैठाना है और किसे सत्ता से उखाड़कर फेंक देना है. सत्ता में बदलाव की बात करने वाले को जनता तीन बार सत्ता से उखाड़कर बाहर फेंक चुकी है. ये लोग बिना पानी मछली की तरह सत्ता के लिए तड़प रहे हैं.
अमरावती में मीडिया से बातचीत में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “सत्ता परिवर्तन करने का काम जनता करती है. जनता ही किसी को सत्ता में बैठाती है और जनता ही किसी को उखाड़कर सत्ता से बाहर कर देती है. जो व्यक्ति अभी ऐसी बातें कर रहा है, उसे जनता तीन बार सत्ता से उखाड़कर बाहर फेंक चुकी है. जनता ने उसे नकार दिया है. वह सत्ता में अभी कहां जाएंगे? जैसे मछली बिना पानी के तड़पती है, वैसे ही ये लोग सत्ता के लिए तड़प रहे हैं.”
#WATCH | Amaravati: On Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray’s backing of ‘regime change’ remarks, Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde says, “The task of changing power is done by the people. It is the people who install in power and the people who uproot and throw out of power. The one who is speaking now has been uprooted and thrown out of power by the people three times. They have been rejected. How will they come to power? Just as a fish thrashes without water, they are thrashing in the same way for power…”
— ANI (@ANI) October 18, 2026
उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?
शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार (17 अक्टूबर) को कहा कि अगर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लोगों से मतदान और विरोध प्रदर्शनों के जरिए अपनी बात रखने का अधिकार छीन रही है, तो ऐसी सरकार को बदले जाने की जरूरत है और विपक्ष इसके लिए आवाज उठा रहा है. उन्होंने सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण के ‘सत्ता परिवर्तन’ (Regime Change) के आह्वान का समर्थन किया.
ऐसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंक देना चाहिए- उद्धव ठाकरे
पूर्व सीएम ठाकरे ने कहा, ”पुलिस युवाओं और महिलाओं के साथ मारपीट कर रही है और उनके कपड़े फाड़ रही है. ऐसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंक देना चाहिए.” उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में CJP और अन्य दलों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ कथित हिंसा का जिक्र करते हुए यह बात कही.
उद्धव ठाकरे को लेकर रामदास अठावले का बड़ा बयान, बोले- ‘2029 के चुनाव में…’
