Headlines

IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!


16 दिसंबर को गोवा में IPL 2027 मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा. अगले सीजन से पहले टीमों में बड़े बदलाव हो रहे हैं, ट्रेड हो रहे हैं. सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. अगले सीजन को लेकर हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. हार्दिक अगर चले जाते हैं तो मुंबई इंडियंस एक विश्व स्तरीय तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को खो देगी और साथ-साथ उसे अगले सीजन नए कप्तान की भी जरूरत पड़ेगी.

हार्दिक ऐसे अकेले खिलाड़ी नहीं होंगे, जिन्हें मुंबई इंडियंस मिनी नीलामी से पहले रिलीज कर सकती है. केशव महाराज और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे सीनियर खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है. यहां जान लीजिए आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट कैसी दिख सकती है. यह भी बताते चलें कि रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाए जाने की अटकलें हैं. कप्तानी के लिए तिलक वर्मा का नाम भी सामने आया है.

MI की संभावित रिटेंशन लिस्ट

ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो लंबे अरसे से मुंबई इंडियंस का अभिन्न हिस्सा बने हुए हैं. रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव MI टीम की बैकबोन कहे जाते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो तिलक वर्मा को फ्यूचर कैप्टन के रूप में देखा जा रहा है. तिलक 2022 से MI से जुड़े हुए हैं, टीम और मैनेजमेंट को अच्छे से समझते हैं और लंबे समय तक मुंबई टीम की कप्तानी कर सकते हैं. ऐसे में वह मुंबई के लिए एक मार्की प्लेयर हैं.

दुनिया में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडरों की काफी पूछ है, मुंबई नहीं चाहेगी कि हार्दिक के साथ-साथ उसे शार्दुल ठाकुर से भी हाथ धोना पड़े. वहीं नमन धीर को भी मुंबई ने पहचान दिलाई है. तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को सपोर्ट ना मिलना भी मुंबई के लिए एक बड़ी मुसीबत बनी हुई है. इसलिए संभव है कि इस बार मुंबई के पेस अटैक में कुछ बदलाव हो सकते हैं और रिलीज लिस्ट में गेंदबाजी डिपार्टमेंट से कई नाम शामिल किए जा सकते हैं. वहीं शेरफान रदरफोर्ड अभी जिस तरह की लय में हैं, उससे उन्हें शायद ही रिलीज किया जाएगा.

मुंबई की संभावित रिटेंशन लिस्ट: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, अल्लाह गजनफर, मोहम्मद इजहार, दीपक चाहर, रायन रिकल्टन, क्विंटन डिकॉक, शेरफान रदरफोर्ड, 

मुंबई की संभावित रिलीज लिस्ट: हार्दिक पांड्या, रॉबिन मिंज, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, दानिश मालेवर, कृष भगत, मयंक रावत, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, मयंक मारकंडेय, केशव महाराज, रघु शर्मा

यह भी पढ़ें:

क्रिस्टीयानो रोनाल्डो पर लगा प्रतिबंध, अब नहीं खेल पाएंगे फुटबॉल; ये रही वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *