Headlines

अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू


भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल में है. वह हाल ही में पटना में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. इस दौरान वह एक प्रशंसक के व्यवहार पर नाराज हो गईं. उन्होंने मंच से ही उसे फटकार लगाई और महिलाओं का सम्मान करने की सलाह दी. अक्षरा ने कहा कि किसी महिला का अपमान करना सही नहीं है. हालांकि, जब प्रशंसक ने अपनी गलती मानकर माफी मांगी तो अभिनेत्री का अंदाज बदल गया. उन्होंने उसकी तारीफ करते हुए कहा, “इसीलिए मैं आपसे प्यार करती हूं.”

कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह ने माइक लेकर लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मस्ती करना अच्छी बात है, लेकिन किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए. उन्होंने पटना की भाषा का जिक्र करते हुए ऐसे व्यवहार को ‘थेथरई’ बताया. अक्षरा ने प्रशंसक के व्यवहार की नकल भी की और कहा कि इस तरह किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है.

यह भी पढ़ें- लालू यादव की बात सुन खुश हो जाएगा हर सरकारी कर्मचारी! निशाने पर सरकार

महिलाओं के सम्मान की दी नसीहत

अक्षरा सिंह ने महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि वह भी बिहार की बेटी हैं. ऐसे में किसी महिला का इस तरह अपमान करना क्या सही है? उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं को जलील करने वालों को शर्म क्यों नहीं आती. अभिनेत्री ने लोगों से महिलाओं की इज्जत करने की अपील की.

जेन Z की तारीफ में क्या बोलीं अभिनेत्री?

अक्षरा ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं का जिक्र करते हुए जेन Z की तारीफ की. उन्होंने कहा कि आज के युवा महिलाओं का सम्मान करना जानते हैं. उन्होंने नाराज प्रशंसक को भी दूसरों से सीखने की सलाह दी. अभिनेत्री का कहना था कि बिहार का नाम रोशन करने के लिए महिलाओं का सम्मान करना जरूरी है.

माफी मांगने पर बदला अक्षरा का अंदाज

अक्षरा सिंह की बात सुनने के बाद प्रशंसक ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी. इसके बाद अभिनेत्री का गुस्सा शांत हो गया. उन्होंने कहा, “इसीलिए मैं आपसे प्यार करती हूं. आपने अपनी गलती मानी… आई लव यू.” उन्होंने प्रशंसक को आगे भी अच्छा व्यवहार बनाए रखने और बिहार का नाम रोशन करने की सलाह दी. 

यह भी पढ़ें- JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे CM सम्राट चौधरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *