Headlines

गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी


अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच बनाए गए हैं. फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की. हाल ही में दिल्ली ने सौरव गांगुली को अपना हेड कोच नियुक्त किया था. इसके बाद टीम ने युवराज सिंह को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया. अमित ने अपने आईपीएल करियर में सबसे ज्यादा सीजन दिल्ली के लिए ही खेले. उन्होंने इसी टीम के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और अब इसी टीम के साथ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं.

पहले सीजन से आईपीएल का हिस्सा दिल्ली कैपिटल्स को अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम एक बार (2020) फाइनल तक पहुंची है. ऋषभ पंत फिर टीम में लौट आए हैं. ऑक्शन से पहले टीम ने कोचिंग स्टाफ में खाली पदों को भर लिया है. सौरव गांगुली हेड कोच, युवराज सिंह असिस्टेंट कोच के बाद अमित मिश्रा स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में टीम के साथ जुड़ गए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले 10 IPL सीजन

अमित मिश्रा आईपीएल के पहले सीजन से खेल रहे थे, वह शुरूआती 3 सीजन दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए खेले. 2015 में वह एक बार फिर दिल्ली में शामिल हुए. वह लगातार 7 संस्करण (2021 तक) दिल्ली में रहे. 2023 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले और 2024 में अपना आखिरी संस्करण भी लखनऊ के लिए खेले.

अमित मिश्रा क्रिकेट करियर

2008 से 2024 तक अमित मिश्रा 4 आईपीएल टीमों के लिए खेले, उन्होंने कुल 162 मैचों में 174 विकेट लिए. वह टीमों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 मैच खेले. इसमें उनके नाम क्रमश 76, 64 और 16 विकेट हैं.

यह भी पढ़ें- ICC ने किया 2027 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, भारत के ग्रुप में नहीं पाकिस्तान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *