Headlines

‘मैं भीख नहीं मांग रही’, आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल


अभिनेत्री अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी से जुड़ी अफवाहों पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि करीब छह महीने पहले दिए गए एक इंटरव्यू में कही गई बातों को तोड़-मरोड़कर और सनसनीखेज ढंग से पेश किया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी किसी से आर्थिक मदद नहीं मांगी, लेकिन उनकी बातों को इस तरह प्रेजेंट किया गया मानो वह फाइनेंशियल मदद की अपील कर रही हों. 

पुराने इंटरव्यू पर जताई नाराजगी
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस तरह की बेबुनियाद खबरों पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि इन खबरों ने उन्हें इतना परेशान कर दिया है कि वह कुछ दिनों से ठीक से सो भी नहीं पा रही हैं. उन्होंने कहा, “कुछ न्यूज चैनल वालों ने मेरे बारे में कुछ ऐसा लिखा है, जिससे मुझे बहुत दुख पहुंचा है. छह महीने पहले मैंने एक मीडिया पर्सन को इंटरव्यू दिया था, जिसमें मुझसे पूछा गया था कि अगर मुझे काम नहीं मिलेगा या कमाई नहीं होगी, तो मैं आर्थिक तौर पर कितने समय तक खुद को संभाल पाऊंगी, तो मैंने कहा था एक से डेढ़ साल तक.”

अभिनेत्री ने आगे बताया कि उनकी इस बात को लोगों ने ऐसे पेश किया, जैसे वह लोगों से पैसे मांग रही हों. उन्होंने कहा, “मेरी इस बात को न्यूज़ चैनल वालों ने सनसनीखेज तरीके से पेश किया था, जैसे लोगों को लग रहा था कि मैं उनसे पैसे मांग रही हूं. जब अमिताभ बच्चन यश चोपड़ा के पास गए थे और कहा था कि उनके पास काम नहीं है और वह आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तब किसी ने कुछ नहीं कहा था. आज हर कोई कह रहा है कि अभिनेत्रियां ऐसी ही होती हैं.”

अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह एक सम्मानित और संपन्न परिवार से आती हैं. उन्होंने कहा, “मैं एक बहुत ही सम्मानित और संपन्न परिवार से आती हूं. हां, कुछ गलत निवेश हुए थे, जो हर किसी के साथ होता है. मुझमें आज भी कमाने की ताकत है. मुझमें इतनी ताकत है कि आज भी मैं अपने अगले 10 साल संभाल सकती हूं.”

सोशल मीडिया से कर रहीं कमाई
उन्होंने आगे बताया कि वह आज के समय में सोशल मीडिया के जरिए अच्छा कमा रही हैं. अनीता कंवल ने कहा, “मुझे काम नहीं मिल रहा था, लेकिन यह बात छह महीने पहले की है. उसके बाद, मैंने इंस्टाग्राम पर रील्स डालना शुरू किया. मुझे एक फिल्म मिली. आज मुझे इंस्टाग्राम के लिए कोलैबोरेशन मिल रहे हैं और मैं बहुत खुश हूं.”

अभिनेत्री ने आगे न्यूज चैनलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने इंस्टाग्राम के लिए माइक्रो-ड्रामा सीरीज भी बनाई है, उस पर कोई खबर क्यों नहीं बनाई गई. उन्होंने कहा, “भारत में पहली बार बिना किसी चैनल, बिना किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म के सपोर्ट के मैंने 25 एपिसोड का रील ड्रामा बनाया है.”

‘रामायण’ की बुकिंग हुई शुरू, यश का ‘रावण’ अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

मीडिया से की अपील
अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चल रही खबरों पर सवाल उठाते हुए अनीता ने कहा, “आप लिख रहे हैं कि मेरे पास पैसे नहीं हैं, जैसे मैं लोगों से भीख मांग रही हूं. यह गलत है, तो आप इसे सनसनीखेज खबर क्यों बना रहे हैं कि अनीता आर्थिक तंगी में है? मैं आर्थिक तंगी में नहीं हूं. मैं बिल्कुल ठीक हूं. मैं अपना भविष्य सुरक्षित करने की कोशिश कर रही हूं. इस उम्र में मेरे नाम को इस तरह बदनाम मत कीजिए.”

टाइगर श्रॉफ पर अटैक के लिए यूपी की राधा और बबीता ने पहुंचाई थी पिस्टल, फायरिंग केस में बड़ा खुलासा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *