Headlines

‘अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा’, बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई


रणबीर कपूर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. दशहरे पर कोलकाता में इवेंट हुआ था. फिल्म की टीम इवेंट में पहुंची. इस दौरान रणबीर कपूर से स्पीच में एक गलती हो गई. अब रणबीर ने उसे लेकर माफी मांगी है.

चेन्नई में हुए इवेंट में रणबीर ने कहा, ‘दशहरा इवेंट में मुझसे बोलने में गलती हो गई. मैं जो कहना चाह रहा था वो ये था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत अच्छाई और सच्चाई की होगी. ये लाइन मुझे रॉकस्टार में ए आर रहमान सर के साथ के कोलैब की याद दिलाता है जहां मैंने कहा था जो भी मैं कहना चाहूं बर्बाद करदे अल्फाज मेरे. तो मैं आप लोगों से दिल से माफी मांगना चाहता हूं.’

कोलकाता इवेंट में रणबीर ने कहा था ये

कोलकाता में दशहरे के इवेंट में रणबीर ने कहा था, ‘कोलकाता की धरती पर आकर दशहरा मनाना बहुत खुशी और सौभाग्य की बात है. मैं सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. दशहरा हमें बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा. तो प्यार बांटिए और खुशियां बांटिए और कोशिश कीजिए कि हमेशा सच्चाई की राह पर चलें. रामायण की टीम की तरफ से मैं दशहरा की शुभकामनाएं देना चाहता हूं. जय श्रीराम.’

इस ओटीटी पर देख पाएंगे फिल्म

बता दें कि फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. नमित मल्होत्रा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म थिएटर रिलीज के बाद जियो हॉटस्टार पर पे पर व्यू सुविधा के तहत ऑडियंस को फिल्म खरीदकर देखने का ऑप्शन मिलेगा.

फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. अगले साल प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से ‘रामायण 2’ का क्लैश होगा. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय जैसे स्टार्स नजर आएंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *