सोशल मीडिया पर रामलीला और दशहरे से जुड़े कई वीडियो सामने आते रहते हैं. इनमें कुछ वीडियो धार्मिक प्रसंगों की वजह से लोगों का ध्यान खींचते हैं, तो कुछ में हुई अनोखी घटनाएं चर्चा का विषय बन जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें लंका दहन के बीच हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने की कोशिश की जाती है, लेकिन आग ठीक से जलती हुई नजर नहीं आती. कभी आग जलती है, तो कभी बुझ जाती है. इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए हैं.
लंका दहन का दृश्य बना चर्चा का विषय
रामलीला में लंका दहन का प्रसंग काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. रामायण की कथा के अनुसार, हनुमान जी माता सीता की खोज में लंका पहुंचे थे. वहां रावण के आदेश पर उनकी पूंछ में आग लगाई गई थी, इसके बाद हनुमान जी ने पूरी लंका को ही जला डाला. वायरल वीडियो में भी कलाकार इसी दृश्य को पेश करते नजर आ रहे हैं. यहां मामला तब दिलचस्प हो जाता है, जब हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने के बाद भी वह लगातार जलती नहीं दिखती. आग कभी जलती है तो कभी बुझ जाती है. इस वजह से मंच पर हो रहे लंका दहन का यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
यह भी पढ़ें : दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
अगर पेट्रोल मे गन्ने का ज्यूस मिलाया जाएगा तो यही होगा 😂😂 https://t.co/pl7kAOMXNT
— दिव्या कुमारी (@divyakumaari) October 17, 2026
ये क्या हो गया?
वीडियो में हनुमान जी का किरदार निभा रहे कलाकार की पूंछ में आग लगाने की कोशिश की जाती है, लेकिन आग बार-बार बुझ जाती है. लंका दहन के इस अहम दृश्य में ऐसा होते देख लोग हैरान रह गए. जहां रामलीला में इस प्रसंग को देखने के लिए दर्शकों को हनुमान जी के पराक्रम का इंतजार रहता है, वहीं इस बार आग न जलने का दृश्य ही चर्चा में आ गया. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसी बात को लेकर E20 पेट्रोल, इथेनॉल और गैस का जिक्र करते हुए मजाक करना शुरू कर दिया.
यूजर्स की प्रक्रियाएं
वीडियो पर यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इन्होंने तो हनुमान जी के साथ भी धोखा कर दिया.” वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा, “आज लंका दहन होगा भी या हमें और इंतजार करना पड़ेगा?” कुछ यूजर्स ने कमेंट्स में पूछा, “हनुमान जी की पूंछ में भी E20 पेट्रोल इस्तेमाल कर लिया क्या?” वहीं, कुछ लोगों ने इसे इथेनॉल का जीता-जागता उदाहरण बताया, तो कुछ ने पेट्रोल और गैस को लेकर सवाल किए. कुछ यूजर्स ने कलाकारों की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने रामलीला के दृश्य को अच्छे तरीके से पेश किया.
यह भी पढ़ें :Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
