टीवी के सबसे पुराने कॉमेडी सीरियल्स में शुमार ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ करीब 18 साल से ऑडियंस को हंसा रहा है. इस शो के एक्टर्स को लोग उनके असली नाम से कम और स्क्रीन पर निभाए गए किरदारों के नाम से ज्यादा जानते हैं. कोई जेठालाल के नाम से मशहूर है, तो कोई बबीता जी और पोपटलाल के नाम से.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूसरों को हंसाने वाले इन एक्टर्स ने असल जिंदगी में कितनी पढ़ाई की है? इनमें कोई कंप्यूटर एप्लीकेशन की डिग्री ले चुका है, तो कोई मैकेनिकल इंजीनियर है. आइए जानते हैं शो के कुछ मशहूर एक्टर्स की एजुकेशन के बारे में.
दिलीप जोशी यानी जेठालाल कितने पढ़े-लिखे हैं?
शो में जेठालाल बनकर ऑडियंस को हंसाने वाले दिलीप जोशी की कॉमिक टाइमिंग का हर कोई कायल है. उनकी और बापूजी की नोकझोंक हो या फिर बबीता जी के सामने उनकी अदाएं, हर अंदाज में वो फैंस को इंप्रेस करने में कसर नहीं छोड़ते. लेकिन उनकी पढ़ाई के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. दिलीप जोशी ने नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) की डिग्री हासिल की है.
दिशा वकानी ने किस विषय में की पढ़ाई?
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन के नाम से घर-घर में पहचान बनाने वाली दिशा वकानी ने दर्शकों ने ड्रामा की डिग्री हासिल की है. उन्होंने ड्रामेटिक आर्ट्स (नाट्य कला) में ग्रेजुएशन की है. थिएटर से जुड़ी ट्रेनिंग उनके एक्टिंग करियर में मददगार साबित हुई.

अमित भट्ट हैं कॉमर्स ग्रेजुएट
जेठालाल के पिता चंपकलाल गड़ा यानी बापूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट भी पढ़ाई के मामले में पीछे नहीं हैं. शो में वो अपने बेटे को समझाते और उसकी हरकतों पर नाराज होते नजर आते हैं. दोनों की नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आती है. अमित भट्ट ने कॉमर्स में बैचलर डिग्री हासिल की है.

मुनमुन दत्ता ने की है इंग्लिश लिट्रेचर की पढ़ाई
शो में बबीता अय्यर का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता अपनी खूबसूरती और स्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. मुनमुन दत्ता ने इंग्लिश लिट्रेचर में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

मैकेनिकल इंजीनियर हैं भिड़े
गोकुलधाम सोसाइटी के सेक्रेटरी आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवडकर असल जिंदगी में मैकेनिकल इंजीनियर हैं. शो में भिड़े को नियम-कायदों का पक्का दिखाया है, वो अक्सर जेठालाल से उलझता रहता है.
मंदार चंदवडकर ने एक्टिंग में आने से पहले दुबई में नौकरी भी की थी. हालांकि, एक्टिंग के लिए अपने पैशन को देखते हुए, उन्होंने नौकरी छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम बढ़ाया.

पोपटलाल ने भी शुरू की थी CA की पढ़ाई
अब बात करते हैं पत्रकार पोपटलाल की, जिनकी शादी का इंतजार गोकुलधाम सोसाइटी के लोग भी करते रहते हैं. इस किरदार को श्याम पाठक निभाते हैं. शो में वो हमेशा अपने लिए दुल्हन तलाशते नजर आते हैं, लेकिन हर बार उनकी शादी होते-होते रह जाती है.
श्याम पाठक ने शुरुआत में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई शुरू की थी. हालांकि, बाद में उन्होंने एक्टिंग को अपने करियर के तौर पर चुना. वो नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से भी पढ़े हैं.

