Headlines

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल


लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों को कई बार ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिनकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होती. ऐसा ही एक मामला स्पेन से सामने आया है, जहां समुद्र के किनारे रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार पर अचानक बड़ी लहर आ गई. वह लोगों को समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों और उनसे होने वाले खतरे के बारे में बता रहे थे. तभी पानी इतनी तेजी से आया कि पत्रकार और उनके साथ मौजूद कैमरावुमन उसकी चपेट में आ गए. यह पूरा नजारा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

समुद्र के खतरे बता रहे थे पत्रकार, तभी आ गई बड़ी लहर

यह घटना स्पेन के बास्क क्षेत्र के ओन्डारोआ शहर में हुई. पत्रकार सर्जियो ओवेखेरो एक टीवी कार्यक्रम के लिए समुद्र के किनारे से लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे. वह बता रहे थे कि समुद्र में लहरें तेज हो रही हैं और किनारे पर मौजूद लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. इसी दौरान समुद्र की एक बड़ी लहर किनारे पर बनी सुरक्षा दीवार को पार करते हुए उनके पास पहुंच गई. लहर इतनी तेज थी कि पत्रकार और उनकी कैमरावुमन राकेल खुद को संभाल नहीं पाए और नीचे गिर गए.

 यह भी पढ़ें : बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट

कुछ देर के लिए बंद हो गया लाइव प्रसारण

हादसे के दौरान टीवी प्रसारण का सिग्नल कुछ समय के लिए बंद हो गया. स्टूडियो में मौजूद एंकर ओदेई एस्नाओला यह देखकर परेशान हो गए. उन्हें अपने साथियों की चिंता होने लगी और उन्होंने उनके सुरक्षित होने की जानकारी मिलने तक इंतजार किया. इस घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें समुद्र की तेज लहर को रिपोर्टिंग कर रही टीम तक पहुंचते देखा जा सकता है. घटना के बाद चैनल ने जानकारी दी कि सर्जियो और राकेल दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है.

 वीडियो देखकर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने पत्रकार और कैमरावुमन की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई, तो कुछ ने उनके सुरक्षित होने पर राहत जताई. कई लोगों ने कहा कि समुद्र के किनारे मौसम की जानकारी देते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है. कुछ यूजर्स ने स्टूडियो में मौजूद एंकर के चेहरे पर दिखी चिंता पर भी ध्यान दिया. इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि खराब मौसम और तेज लहरों के बीच रिपोर्टिंग करना कितना जोखिम भरा होता है.

 यह भी पढ़ें : हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *