Headlines

फ्लिप डिजाइन, रिमूवेबल बैटरी और AI साथी, HMD का यह फोन सबसे अलग


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह फोन ब्रिटेन में लगभग 10,100 रुपये में उपलब्ध है.

स्मार्टफोन की दुनिया में जहां बड़ी स्क्रीन, टच कंट्रोल और नए AI फीचर्स पर जोर दिया जा रहा है, वहीं HMD ने एक ऐसा फोन पेश किया है जो पुराने फ्लिप डिजाइन के साथ AI साथी का फीचर लेकर आया है. कंपनी ने HMD 2660 Flip Senior Edition लॉन्च किया है. यह फोन खास तौर पर बुजुर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

इसमें Mary नाम का AI साथी दिया गया है, जिससे यूजर्स बातचीत कर सकते हैं, सवाल पूछ सकते हैं और गेम भी खेल सकते हैं. इसके अलावा फोन में रिमूवेबल बैटरी दी गई है, यानी जरूरत पड़ने पर बैटरी को फोन से निकालकर बदला जा सकता है. इसमें 4G कनेक्टिविटी भी मिलती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फोन की कीमत और फीचर्स क्या हैं. 

HMD 2660 Flip Senior Edition के खास फीचर्स क्या हैं?

HMD 2660 Flip Senior Edition  का खास फीचर Mary नाम का AI साथी है, जिसे inTouch ने बुजुर्ग यूजर्स के लिए तैयार किया है. इसकी मदद से लोग बातचीत कर सकते हैं, सवालों के जवाब पा सकते हैं और गेम खेल सकते हैं. Mary पिछली बातचीत याद रख सकता है, जिससे आगे की बातचीत ज्यादा पर्सनल हो सकती है. इसे इस तरह बनाया गया है कि यह धीरे बोलता है और यूजर को जवाब देने के लिए समय देता है. फोन में इसके लिए अलग बटन भी दिया गया है, जिससे इस सर्विस को 24 घंटे इस्तेमाल किया जा सकता है.

रिमूवेबल बैटरी और 4G सपोर्ट

फोन में 1,450mAh की बैटरी दी गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर निकाला जा सकता है. कंपनी के मुताबिक, यह 8.1 घंटे तक का टॉकटाइम दे सकती है. कनेक्टिविटी के लिए 4G, Bluetooth 5.0 और USB Type-C पोर्ट मिलता है. इसमें 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है. इसके अलावा स्पीकर, दो माइक्रोफोन, FM रेडियो, MP3 प्लेयर और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद हैं. फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा देती है.

यह भी पढ़ें – एक ही वीडियो की तस्वीर में क्यों आता है अंतर? समझें OLED, QLED और Mini LED

डिस्प्ले और दूसरे फीचर्स

HMD 2660 Flip Senior Edition में 2.8 इंच की QVGA मेन स्क्रीन और 1.77 इंच की QQVGA बाहरी स्क्रीन दी गई है. इसके फ्लिप डिजाइन में फोन खोलकर कॉल रिसीव और बंद करके कॉल खत्म की जा सकती है. इसमें Unisoc T107 प्रोसेसर, 64MB रैम और 128MB इंटरनल स्टोरेज मिलता है. microSD कार्ड से स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.

HMD 2660 Flip Senior Edition की कीमत

HMD 2660 Flip Senior Edition को ब्रिटेन में 79.99 पाउंड यानी करीब 10,100 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है. यह फोन Cosy Black कलर में उपलब्ध है. इसमें inTouch की AI साथी सर्विस का पांच घंटे का फ्री ट्रायल मिलता है. 

यह भी पढ़ें – Infinix GT 50 Pro में कंट्रोलर और कूलिंग एक्सेसरी, गेमिंग होगी और खास?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *