Headlines

‘फौजी’ का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?


प्रभास ने शुक्रवार को अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ के मेकर्स ने एक टीजर जारी कर फैंस को तोहफा दिया. टीजर में प्रभास को ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने वाले एक निडर सैनिक के रूप में दिखाया गया है. इसे देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं. वहीं मेकर्स ने ‘फौजी’ की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.

 ‘फौजी’ धांसू टीजर रिलीज
‘फौजी’ का टीजर बर्लिन में एडोल्फ हिटलर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बीच हुई बातचीत के जरिए फिल्म के ऐतिहासिक बैकग्राउंड को पेश करता है. इस बातचीत में भारत में ब्रिटिश अत्याचारों का जिक्र है. जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, इसमें एक ऐसे विद्रोही योद्धा को दिखाया गया है, जो ब्रिटिश साम्राज्य के दिलों में खौफ पैदा कर देता है. दो मिनट 31 सेकंड के इस टीज़र में ‘फौजी’ फिल्म में प्रभास के भव्य किरदार की झलक मिलती है. माना जा रहा है कि यह फिल्म आजादी से पहले के दौर पर आधारित है.

‘फौजी’ के टीजर में प्रभास का दिखा बागी सैनिक का अवतार
इसमें प्रभास कोलकाता में तैनात एक ऐसे सैनिक की भूमिका में नजर आते हैं, जो अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.धुआंधार गोलीबारी और जबरदस्त एक्शन सीन्स के साथ-साथ, उन्हें “भारत के सबसे बड़े बागी सैनिक” के रूप में पेश किया गया है, जो 1932 से ही वांटेड है. प्रभास का यह किरदार ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक जोरदार लड़ाई का हिंट देता है.

 

वीडियो के एंड में एक बहुत ही दमदार पल आता है, जिसमें उनका वॉयस-ओवर सुनाई देता है: “अबे ओ फिरंगी, मैं तेरा खून बहा दूंगा और आजादी भी छीन लूंगा.” ये डायलॉग उनके विद्रोही तेवर को दिखाता है. धांसू टीजर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, “पेश है डीक्लासिफाइड फाइल नंबर 25 – फौजी,19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में.”

 ‘फौजी’ कब होगी रिलीज
हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित ‘फौजी’ 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इस टीजर को लेकर काफी एक्साइटमेंट दिखाई है. एक यूजर ने कमेंट किया, “भारत का सबसे बड़ा बागी सैनिक.” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “नाम याद रखना – उप्पलपति वेंकट सूर्य नारायण प्रभास राजू.”

‘फौजी’ के बारे में
हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित, ‘फौजी’ फिल्म मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी है और टी-सीरीज फिल्म्स द्वारा प्रेजेंट की गई है. फिल्म के निर्माता नवीन येरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार हैं, यह फिल्म 3 दिसंबर, 2020 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *