करवा चौथ पर अगर आप खूबसूरत और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो अंकिता लोखंडे के इस साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. रेड और गोल्डन कॉम्बिनेशन वाली साड़ी में अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने हाथों में चूड़ियां, गले में नेकलेस और कानों में झुमके पहनकर अपने लुक को पूरा किया है.

अगर आप करवा चौथ पर सिंपल और खूबसूरत लुक चाहती हैं, तो आरती सिंह का ये स्टाइल आपके लिए परफेक्ट रहेगा. ऑरेंज और पिंक कॉम्बिनेशन वाली साड़ी में आरती बेहद प्यारी लग रही हैं. उन्होंने कानों में झुमकियां पहनी हैं और बालों को खुला रखा है. उनका ये सिंपल अंदाज करवा चौथ पर कुछ अलग और सुंदर दिखने के लिए अच्छा ऑप्शन है.

करवा चौथ पर रॉयल लुक चाहती हैं, तो दिव्यांका त्रिपाठी की इस मैरून वेलवेट साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. मैरून रंग की साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने गले में हैवी चोकर पहना है और बालों को खुला रखा है. उनका ये ट्रेडिशनल लुक करवा चौथ के लिए एकदम परफेक्ट है.

करवा चौथ पर साड़ी की जगह सूट पहनना चाहती हैं, तो रुबीना दिलैक के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. पिंक पटियाला सूट में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. नेकलेस, इयररिंग्स और मांग टीके के साथ उनका ट्रेडिशनल लुक करवा चौथ के लिए परफेक्ट है.

सुरभि ज्योति का ये लुक भी ट्राई कर सकती हैं. गोल्डन सूट के साथ रेड दुपट्टा उनके लुक को खास बना रहा है. उन्होंने हाथों में लाल चूड़ियां, माथे पर मांग टीका और कानों में बड़े इयररिंग्स पहने हैं. उनका ये सिंपल और एलिगेंट लुक करवा चौथ के लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन है.

नई-नई शादी हुई है और करवा चौथ पर दुल्हन जैसा लुक चाहती हैं, तो श्रद्धा आर्या की इस साड़ी को जरूर ट्राई करें. रेड साड़ी के साथ उन्होंने पफ स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना है. गले में हैवी नेकलेस और हाथों में चूड़ियां उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही हैं. उनका ये ट्रेडिशनल अंदाज नई-नवेली दुल्हनों के लिए परफेक्ट है.

करवा चौथ पर रेड और येलो जैसे रंगों से हटकर कुछ पहनना चाहती हैं, तो देवोलीना भट्टाचार्य के इस साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने ब्लू साड़ी के साथ येलो ब्लाउज कैरी किया है. साड़ी को उन्होंने आगे की तरफ पल्लू स्टाइल में ड्रेप किया है. हैवी इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है. उनका ये स्टाइलिश अंदाज करवा चौथ पर सबसे अलग दिखने के लिए अच्छा ऑप्शन है.
Published at : 24 Oct 2026 06:46 PM (IST)
