अगर आप दिल्ली से वाराणसी या प्रयागराज के बीच ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं, तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से जुड़ी यह खबर आपके काम की है. प्रस्तावित शैड्यूल के मुताबिक, इस रूट पर 31 अक्टूबर से स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की उम्मीद है. बड़ी बात यह है कि इससे यात्रियों को रात में सफर करने और अगले दिन सुबह अपनी मंजिल तक पहुंचने का ऑप्शन मिल सकता है.
इस ट्रेन में यात्रियों को रातभर आराम से सफर करने की सुविधा मिलेगी. हालांकि, रेलवे की ओर से टाइमटेबल और ठहराव की आधिकारिक पुष्टि होने तक इन जानकारियों को प्रस्तावित शेड्यूल के तौर पर ही देखना चाहिए.
क्या है वंदे भारत स्लीपर का टाइमटेबल?
रेलवे के जानकारी के मुताबिक, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन का नंबर 27421 और दिल्ली से वाराणसी आने वाली ट्रेन का नंबर 27422 बताया गया है.
वाराणसी से नई दिल्ली
- वाराणसी से प्रस्थान: रात 8:50 बजे
- प्रयागराज जंक्शन पर आगमन: रात 10:35 बजे
- प्रयागराज जंक्शन से प्रस्थान: रात 10:40 बजे
- कानपुर सेंट्रल पर आगमन: रात 12:40 बजे
- नई दिल्ली पहुंचने का समय: सुबह 5:55 बजे
नई दिल्ली से वाराणसी
- नई दिल्ली से प्रस्थान: रात 9:40 बजे
- प्रयागराज जंक्शन पर आगमन: अगले दिन सुबह 4:45 बजे
- प्रयागराज से प्रस्थान: सुबह 4:50 बजे
- वाराणसी पहुंचने का समय: सुबह 6:45 बजे
कहां-कहां होगा ट्रेन का ठहराव?
प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक, इस ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव हो सकता है. यहां ट्रेन करीब 5 मिनट रुकेगी. वहीं, कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन के रुकने का समय फिलहाल मौजूदा जानकारी में स्पष्ट नहीं है.
सबसे अहम बात यह है कि ट्रेन के सभी स्टॉपेज और समय को लेकर रेलवे की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए. क्योंकि आखिरी शेड्यूल में बदलाव होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
हफ्ते में कितने दिन चलेगी वंदे भारत स्लीपर?
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चल सकती है. क्योंकि शनिवार को इसकी सेवा मौजूद नहीं रहने की बात कही गई है. हालांकि, यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की ओर से जारी आखिरी शेड्यूल जरूर जांच लें.
वंदे भारत स्लीपर का किराया कैसे तय होगा?
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया यात्रियों की यात्रा दूरी और कोच की श्रेणी के आधार पर तय किया जाता है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के लोकसभा में दिए गए लिखित जवाब के मुताबिक, AC 3-टियर के लिए किराया GST के बिना 2.40 रुपये प्रति किलोमीटर बताया गया था. इस हिसाब से 1,000 किलोमीटर की यात्रा का बेस किराया करीब 2,400 रुपये हो सकता है. इस ट्रेन में RAC टिकट की सुविधा नहीं होगी.
लोको पायलटों के लिए अल्कोहल टेस्ट के नियम क्या? रेलवे नहीं कर पाया स्पष्ट
