Headlines

‘ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें’, अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती


उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM लगातार समाजवादी पार्टी और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साध रही है. अब AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा, “अखिलेश यादव मुसलमानों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं देना चाहते.अगर अखिलेश यादव ईमानदार हैं तो मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान करें.”

शादाब चौहान ने आगे कहा कि AIMIM के दबाव में अखिलेश यादव रामपुर में आजम खान से मिलने गए थे. उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों के लिए माफी मांगने की अपील की. इसके साथ ही सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर मुसलमानों को राजनीतिक अछूत बनाने की भी बात कही.

यह भी पढ़ें: ‘गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले…’, यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान

PDA में मुस्लिमों को लेकर सवाल 

AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने सपा पर हमला करते हुए कहा, “अखिलेश यादव के PDA में सबके लिए जगह है, लेकिन मुसलमानों के लिए नहीं है, इसलिए मुसलमानों का काम सिर्फ दरी बिछाना नहीं अब विधायक बनना है.” आरोप लगाया कि अखिलेश यादव मुसलमानों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं देना चाहते. सवाल किया कि मुसलामानों का वोट लेने वाली सपा ने मुस्लिम समाज को क्या दिया.

मुस्लिमों को इस्तेमाल करने का आरोप 

शादाब चौहान ने कहा कि सपा मुसलमानों को डिस्पोजल गिलास की तरह इस्तेमाल कर रही है. अब यूपी का मुसलमान सपा की सियासत से होशियार हो चुका है. उन्होंने कहा कि मुजफरनगर दंगों के लिए अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए. सवाल उठाया कि क्या कैराना के बाद मुजफ्फरनगर भी जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने अखलाक की मां और बेटे से भी मांग की.

यहां बता दें कि बीते दिनों असदुद्दीन ओवैसी की रामपुर में एक रैली हुई थी जिसमें उन्होंने आजम खान के जेल जाने का मुद्दा उठाया था और अखिलेश यादव पर उनकी मदद न करने की बात कही थी. जिसके बाद 22 अक्टूबर को अखिलेश यादव रामपुर जेल में आजम खाना से मिलने के लिए पहुंचे थे. लेकिन AIMIM लगातार उसके बाद भी ये मुद्दा उठा रही है.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *