Headlines

बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया ‘जहर’


उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है. पैड़ा वाले बाबा के नाम से मशहूर महंत गोविंद दास ने आश्रम में फेसबुक लाइव के दौरान जहर पी लिया. घटना के बाद आश्रम में मौजूद सहयोगियों और समर्थकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है.

बताया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ पीने के बाद बाबा के मुंह से बार-बार सिर्फ एक ही बात निकल रही थी कि मैं हार गया. पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने जहर पीने से पहले कहा कि वे पंडित धीरेंद्र शास्त्री की बस्ती में कथा करवाने के लिए एक माह तक पैदल चलकर बालाजी धाम गए. उन्हें धीरेन्द्र शास्त्री जी ने आश्वासन भी दिया मगर अभी तक समय नहीं मिला.

राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!

पैड़ा वाले बाबा ने बीजेपी नेता का किया जिक्र

गोविंद दास ने अपने फेसबुक लाइव में बीजेपी नेता मनीष मिश्रा के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि नवंबर में मनीष जी ने धीरेन्द्र शास्त्री जी की कथा कराने का ऐलान किया है, इसलिए अब वे चाहते है उनके न रहने के बाद मनीष मिश्रा इस कथा का आयोजन कराए. 

उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि, वह अपना संकल्प पूरा नहीं कर पाए हैं, इसीलिए वह अपना संकल्प तोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह शरीर से भले ही इस कथा को न सुनें लेकिन आत्मा से इस कथा को जरूर सुनेंगे. उन्होंने जहर पीने के बाद कहा कि मनीष भइया से निवेदन है कि संकल्प साकार कीजियेगा और मेरी मां को मां कह दीजिएगा.

घटना से गोविंद दास के समर्थकों में चिंता

वहीं, अचानक हुई घटना के बाद से उनके समर्थकों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों में गहरी चिंता और सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस बात की जानकारी जुटाने में लगा है कि आखिर बाबा के इस कदम के पीछे की असल वजह सिर्फ धीरेन्द्र शास्त्री की कथा न होने या कुछ और थी.

रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *