कहते हैं इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता. अगर किसी को मुसीबत में देख आपका दिल परेशान नहीं होता तो यह इंसानियत कतई नहीं हो सकती. लेकिन चोर और लुटेरों पर यह नियम लागू नहीं होता तभी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लुटेरा गरीब और बूढ़ी महिला के पैसे छीन ऐसा भागा कि महिला चोटिल होकर सड़क पर गिरी रही और रोते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन लुटेरा उसके 4000 रुपये लेकर फरार हो गया, जैसा कि वीडियो में दावा किया जा रहा है.
लुटेरे ने गरीब महिला से छीनी पेंशन
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग महिला जिसके हाथ में एक फटा हुआ थैला है और कहा जा रहा है कि इस थैले में उसके पेंशन के पैसे थे जिसका वो हर महीने इंतजार करती थी कि पैसा आएगा तो घर का चूल्हा जलाकर पेट की आग बुझाएगी. लेकिन लुटेरों और चोरों को इससे क्या, वो कहां किसी की मजबूरी देखते हैं. जहां कोई कमजोर और गरीब दिखाई दे जाए तो उससे पैसा ऐसे लूटते हैं मानों दुनिया का सारा खजाना उसी गरीब की जेब में हो.
Maharashtra: A minor allegedly pushed an elderly woman to the ground while attempting to snatch her bag containing ₹4,000 in pension money in Chhatrapati Sambhajinagar. The incident was captured on CCTV. https://t.co/hfSOv87O3q
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 26, 2026
धक्का दे हुआ फरार, गुहार लगाती रही बुजुर्ग महिला
वीडियो में आगे दिखता है कि एक लुटेरा जिसने लाल रंग की टीशर्ट पहनी है, वहां आता है और बुजुर्ग महिला को धक्का देकर उसका बैग छीनने की कोशिश करने लगता है. जद्दोजहद करते हुए और अपने बैग को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करते हुए बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर जाती है लेकिन बैग नहीं छोड़ता. आखिर में लुटेरा जीत जाता है और बुजुर्ग महिला को जोरदार धक्का देकर उसका बैग लेकर वहां से फरार हो जाता है. एक सुनसान गली में हुई ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. इसके बाद बुजुर्ग महिला सड़क पर रोते हुए आने जाने वाले लोगों से लुटेरे को पकड़ने की गुहार लगाती है लेकिन कोई उसकी नहीं सुनता.
यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, लुटेरे ने नर्क जाने की पूरी तैयारी कर ली है
वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कर्मा लौटकर आता है, पैसा हजम नहीं होगा. एक और यूजर ने लिखा…पुलिस इसे पकड़कर इस पर कार्रवाई कर दे तो सुकून मिलेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…नर्क में जाने की पूरी पूरी तैयारी कर ली है लुटेरे ने.
यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
