Headlines

‘अब तुम मुस्लिम नहीं रही’ कहकर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं ‘लक्ष्मण’ की बहू, गुस्से में सारा खान ने कहा- डूब मरो


टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक के संग दिसंबर 2025 में शादी की थी. इस कपल ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से सातों जन्म तक साथ रहने की कसमें खाईं.

लेकिन, इस कपल को अक्सर लोगों की नफरत का सामना करना पड़ता है.अक्सर लोग सारा और कृष को खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आते हैं. हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने सारा को मैसेज कर काफी डिस्टर्ब कर दिया. उसके बाद उस शख्स पर सारा का गुस्सा फूट पड़ा.

सारा खान ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

सारा खान ने कुछ वक्त पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, हालांकि अब वो स्टोरी हट चुकी है. दरअसल, यूजर ने सारा को दूसरे धर्म में शादी करने के लिए ट्रोल किया.उस यूजर ने लिखा था,’पूरी दुनिया में तुम्हें शादी करने के लिए सिर्फ एक हिंदू ही मिला.

ये भी पढ़ें:-‘कुबूल है से सात फेरे तक..’ सारा खान ने कृष पाठक संग पहले पढ़ा निकाह, फिर लिए सात फेरे, तस्वीरें वायरल

बहुत दुख और निराशा की बात है. अपने नाम से खान सरनेम हटा दो. तुम अब मुस्लिम नहीं रही.’सारा ने इस मैसेज को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था. साथ ही लिखा,’निराशा, दुख की बात है, जाओ इस निराशा से डूब मरो.’आपको बता दें पहले सारा ने 6 अक्तूबर को कृष पाठक के संग रजिस्टर्ड मैरिज कर हर किसी को हैरान कर दिया था.

ये भी पढ़ें:-Sara Khan Interview: एक्स-हसबैंड को सारा खान ने बताया ‘पब्लिसिटी का भूखा’, ब्वॉयफ्रेंड शांतनु के साथ मिलकर निकाली भड़ास

इस शादी में कपल के करीबी लोग ही शामिल हुए थे. उसके बाद सारा और कृष ने दिसंबर में ग्रैंड वेडिंग की थी. हालांकि,शादी की घोषणा के बाद से ही सारा और कृष लोगों के निशाने पर चढ़ गए. सारा को दूसरे धर्म में शादी करने के लिए काफी कुछ सुनना पड़ा.ये सारा खान की दूसरी शादी है. इससे पहले एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में अली मर्चेंट के संग शादी की थी. हालांकि, दो महीने के अंदर ही इनका तलाक हो गया.कृष संग सारा की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी. 

ये भी पढ़ें:-Bhooth Bangla Box Office Day 3: ‘भूत बंगला’ का कमाल, बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की फिल्म बनाने जा रही 2026 का तीसरा सबसे बड़ा मंडे रिकॉर्ड!

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *