Headlines

JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- ‘ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे’


बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट से जीत के बाद एमएलसी नीरज कुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वे ललन सिंह (पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री) का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे. नीरज कुमार ने गुरुवार (29 अक्टूबर, 2026) को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात के बाद यह बड़ा बयान दिया है.

नीरज कुमार ने इससे पहले बीते बुधवार को नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. पटना स्नातक सीट से विजयी होने पर नीतीश कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. जीत की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की.

‘जिनको बधाई देना है दे रहे हैं’

इस तरह नीरज कुमार को लगातार जीत की बधाई मिल रही है. गुरुवार को मीडिया से नीरज कुमार ने कहा कि ने कहा कि जिनको बधाई देना है वह बधाई दे रहे हैं. ललन सिंह को लेकर कहा कि मैं उनके पास आशीर्वाद लेने नहीं जाऊंगा. ललन सिंह से आशीर्वाद लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता.

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट

नीरज बोले- मेरा कसूर क्या था…

विधान परिषद चुनाव में ललन सिंह की तरफ से प्रचार नहीं किए जाने और अनंत सिंह के मामले में उनके रुख से नीरज कुमार नाराज दिखे. सवाल उठाया कि कोई बताए कि मेरा क्या कसूर था? बातचीत के क्रम में उन्होंने यह स्पष्ट किया कि एमएलसी चुनाव में उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी. उन्होंने कहा, “मेरी जीत के बाद किनके घर में मातम है यह सभी जानते हैं.”

‘नीतीश और एनडीए नेताओं का आभार’

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, “राजनीति में जो मुझे मिलता है उसे सूद सहित वापस करता हूं… नीतीश कुमार और एनडीए के नेताओं का आभार है… पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का मार्गदर्शन मिला…”

यह भी पढ़ें- PM किसान की 24वीं किस्त: बिहार के कितने लाभुकों के खाते में आएंगे पैसे? जानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *