सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिनमें लोग सरेआम पुलिस से बहस करते नजर आते हैं. अब दिल्ली का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक वकील पुलिसकर्मियों के साथ उलझता दिखाई दे रहा है. वीडियो में वकील का अंदाज और पुलिस से बातचीत करने का तरीका लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई है.
पुलिसकर्मियों के सामने वकील ने दिखाए तेवर
वायरल वीडियो में एक वकील दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों से बहस करता नजर आ रहा है. इस दौरान वह काफी गुस्से में दिखाई देता है और पुलिसकर्मी के सामने अपनी बात रखता दिख रहा है. वीडियो में वह पुलिस से कहता सुनाई देता है, “तेरे जैसे रोज नापता हूं.” उसके इस अंदाज को देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर विवाद किस बात पर शुरू हुआ.
यह भी पढ़ें : पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
कानून जानने वाले से ही लोग कर रहे सवाल
वकील का काम लोगों को कानून की जानकारी देना और कानूनी तरीके से विवादों को सुलझाने में मदद करना होता है. ऐसे में जब किसी वकील का पुलिसकर्मियों से इस तरह बहस करने का वीडियो सामने आता है, तो लोगों की प्रतिक्रिया आना भी लाजिमी है. सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि किसी बात पर असहमति होने पर भी बातचीत का तरीका सही होना चाहिए.
यूजर्स की प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स वकील के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि कानून की जानकारी रखने वाले व्यक्ति को ज्यादा जिम्मेदारी से पेश आना चाहिए. वहीं, कुछ यूजर्स ने टिप्पणी की कि पुलिस से किसी मुद्दे पर सवाल करना गलत नहीं है, लेकिन बात करने का तरीका भी मायने रखता है. एक यूजर ने लिखा, “कानून जानने वालों से ही ऐसी उम्मीद नहीं होती.” वहीं, दूसरे ने कहा कि किसी भी विवाद में पहले पूरी बात समझना जरूरी है.
यह भी पढ़ें : ये आपकी मेहनत है….कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी
