पूरे देश में करवा चौथ की धूम मची है. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक करवा चौथ का त्योहार सेलिब्रेट करती हैं. अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर पर हर साल करवा चौथ का सेलिब्रेशन होता है. एक्ट्रेसेस सुनीता कपूर के घर पर करवा चौथ की पूजा करती हैं. अब सेलिब्रिटीज उनके घर पहुंच रहे हैं.
शिल्पा को पिंक कलर की साड़ी में देखा गया. उन्होंने ग्रीन कलर के ब्लाउज के साथ साड़ी को पेयर किया. वहीं उन्होंने हैवी ग्रीन कलर का नेकलेस पहना. मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल, बिंदी, सिंदूर लगाए शिल्पा सजधज कर पूजा करने पहुंचीं.
अंशुला कपूर का पहला करवा चौथ
बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर भी करवा चौथ पूजा के लिए पहुंचीं. उनका ये पहला करवा चौथ है. अंशुला ने 6 जुलाई 2026 को मुंबई में बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी की. अंशुला पहले करवा चौथ के लिए दुल्हन की तरह सजकर पहुंचीं. उन्होंने रेड कलर का आउटफिट पहना. वो मंगलसूत्र और सिंदूर फ्लॉन्ट करती नजर आईं. अंशुला पूरे लुक में बहुत जंच रही थी.

ये भी पढ़ें- ‘जेलर 2’ ने नॉर्थ अमरिका में बनाया रिकॉर्ड, ‘जेलर’ को पछाड़ बनी कॉलीवुड की हाइएस्ट ग्रॉसर
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर भी करवा चौथ पूजा के लिए पहुंचीं. वो क्रीम कलर की साड़ी में नजर आईं. साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप किया था.

ताहिरा कश्यप भी पहुंचीं
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी करवा चौथ पूजा के लिए पहुंचीं. उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी. साड़ी के साथ मिरर वर्क का ब्लाउज वियर किया. साइड पार्टेड हेयरस्टाइल से उन्होंने लुक कंप्लीट किया.

मिनी माथुर भी रेड कलर की साड़ी में नजर आईं. उन्होंने लाइट मेकअप से लुक कंप्लीट किया. गीता बसरा पिंक कलर के शरारा में नजर आईं. उन्होंने झुमके और मंगलसूत्र फ्लॉन्ट किए. साथ ही ब्रेडेड चोटी बनाई और हाथ में पर्स भी कैरी किया.


संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर रेड कलर के सूट में दिखीं. उन्होंने भी लाइट मेकअप से लुक पूरा किया. एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी भी रेड कलर की साड़ी में दिखीं. उन्होंने मैचिंग चश्मे लगाए हुए थे. पद्मिनी ने बालों को खुला रखा औ गले में बड़ा सा नेकलेस वियर किया.
मीरा कपूर साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर को भी अनिल कपूर-सुनीता कपूर के घर पर देखा गया. इस दौरान वो क्रीम कलर की साड़ी में सादगी भरे अंदाज में बेहद ही खूबसूरत लगीं.

नतासा दलाल भी दिखीं
इसके साथ ही नतासा दलाल को भी करवा चौथ पर देखा गया. इस दौरान वो अलग ही अंदाज में दिखीं.

सोनम कपूर का भी दिखा डैशिंग लुक
सोनम कपूर को भी पिता अनिल कपूर के घर दिखीं. इस दौरान उन्हें मरून कलर के गाउन में देखा गया.

