Headlines

‘सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच’, हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस


मद्रास हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास की पहचान और बैकग्राउंड की जांच की मांग करने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है. इस जांच की मांग में उनके माता-पिता की जानकारी भी शामिल है. अगर सौरव दास के खिलाफ किसी भी तरह के आरोप साबित होते हैं तो उनके पासपोर्ट और आधार कार्ड को रद्द करने की भी मांग की गई है.

सौरव दास के खिलाफ जांच की मांग पर आशुतोष रांका ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यहां जो हो रहा है वह शर्मनाक पल है. किसी को सिर्फ इसलिए परेशान करना क्योंकि आपको उसका काम पसंद नहीं है – हम आखिर कब तक यह सब बर्दाश्त करते रहेंगे?

छह सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई

हाईकोर्ट ने मामले में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है. अब इस मामले में अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी. फिलहाल, अदालत ने केवल नोटिस जारी किया है. इसका मतलब यह नहीं है कि याचिका में लगाए गए आरोप साबित हो गए हैं. सौरभ दास की नागरिकता या पहचान को लेकर कोई अंतिम फैसला भी अभी नहीं आया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *