29 अक्टूबर को बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक की कई एक्ट्रेसेस ने धूमधाम से करवाचौथ का त्योहार मनाया. इस खास मौके पर सभी अपने-अपने अंदाज में सजती-संवरती नजर आईं. इसी बीच एक्ट्रेस युविका चौधरी ने भी करवाचौथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो पति प्रिंस नरूला की तस्वीर देखकर व्रत की रस्में पूरी करती दिखीं.
एक्ट्रेस युविका चौधरी ने इस बार अपने पति प्रिंस नरूला से दूर रहकर करवाचौथ का त्योहार मनाया.
प्रिंस की फोटो देखकर युविका ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत
एक्ट्रेस युविका चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करवाचौथ सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं. तस्वीरों में वो पूरे रीति-रिवाज के साथ त्योहार मनाती नजर आ रही हैं. एक फोटो में युविका छलनी से अपने पति प्रिंस नरूला की तस्वीर देखकर व्रत खोलती दिख रही हैं.
इस खास मौके पर उन्होंने रेड कलर का खूबसूरत अनारकली सूट पहना था. ट्रेडिशनल लुक में वो काफी खूबसूरत लग रही थी. इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने सभी को करवाचौथ की बधाई दी. यवुिका के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.
प्रिंस को आई युविका की याद
वहीं प्रिंस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपनी पत्नी युविका और बेटी को बहुत मिस कर रहे हैं. उन्होंने युविका और बेटी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी करवाचौथ बेबी! तुम दोनों की बहुत याद आ रही है. सॉरी, इस खास दिन पर मैं तुम्हारे साथ नहीं हूं, लेकिन मेरा दिल हमेशा तुम दोनों के पास है. मेरे प्यारे बच्चों, तुमसे बहुत प्यार करता हूं. किकी, जल्दी ठीक हो जाओ बच्चू. पापा तुमसे बहुत प्यार करते हैं.’
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की शादी साल 2018 को मुंबई में हुई थी. कपल की एक बेटी है.
