सोशल मीडिया पर स्कूल में मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पहले एक छात्र और छात्रा आपस में लड़ते नजर आते हैं. इसके बाद दो छात्राएं भी आपस में भिड़ जाती हैं. मामला यहीं नहीं रुकता, बल्कि एक महिला टीचर भी छात्राओं के साथ बुरी तरह झगड़ती नजर आती हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोग स्कूल में इस तरह के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं.
पहले छात्र-छात्रा भिड़े, फिर छात्राओं में हुई लड़ाई
वायरल वीडियो में शुरुआत में एक छात्र और छात्रा के बीच झगड़ा होता दिखाई देता है. देखते ही देखते मामला बढ़ जाता है और इसके बाद दो छात्राएं भी आपस में मारपीट करने लगती हैं. वीडियो में कुछ टीचर्स भी नजर आते हैं. इसी दौरान एक महिला टीचर और छात्राओं के बीच भी तीखी बहस और झगड़ा होता दिखाई देता है. स्कूल में इस तरह के माहौल को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं.
यह भी पढ़ें : जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
दो छात्राओं के बीच भी हुई मारपीट
वीडियो में आगे दो छात्राओं के बीच भी हाथापाई होती दिखाई देती है. दोनों एक-दूसरे से उलझती नजर आती हैं और आसपास मौजूद लोग उन्हें रोकने की कोशिश करते दिखते हैं. स्कूल में इस तरह की घटना सामने आने के बाद छात्रों के व्यवहार और अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं. स्कूल को ऐसी जगह माना जाता है, जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ दूसरों का सम्मान करना और विवादों को बातचीत से सुलझाना भी सिखाया जाता है. ऐसे में छात्रों के बीच इस तरह की मारपीट चिंता बढ़ाने वाली है.
Kalesh b/w Female teacher with a male and a female student. https://t.co/4JLGkdopon
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 28, 2026
यूजर्स की प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि ये छात्र हैं या गुंडे, जो स्कूल में ही मारपीट करने लगे. वहीं, कुछ यूजर्स का मानना है कि स्कूल में इस तरह की हरकतें बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं. लोगों का कहना है कि पढ़ाई करने की जगह पर ऐसी लड़ाई होना गलत है और स्कूल प्रशासन को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए. कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि बच्चों को अनुशासन और आपसी सम्मान की सीख देना जरूरी है, ताकि छोटी-छोटी बातों पर विवाद मारपीट तक न पहुंचे.
यह भी पढ़ें : उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल, वायरल अनोखा चैलेंज
