Headlines

NEET-SS 2026: NBEMS ने जारी किया NEET-SS 2026 का शेड्यूल, 18 नवंबर तक जमा कर सकते हैं फॉर्म


मेडिकल क्षेत्र में पोस्टग्रेजुएशन पूरा करने के बाद सुपर स्पेशियलिटी कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए जरूरी खबर है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-सुपर स्पेशियलिटी (NEET-SS) 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके साथ ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो उम्मीदवार मेडिकल की उच्च शिक्षा में DM, MCh और DrNB जैसे सुपर स्पेशियलिटी कोर्स करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

NBEMS के मुताबिक NEET-SS 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 रात 11:55 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. वहीं परीक्षा का आयोजन 11 और 12 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी के लिए भी सीमित समय है. आइए जानते हैं परीक्षा का पूरा शेड्यूल, आवेदन प्रक्रिया और इससे जुड़ी जरूरी जानकारी.

NEET-SS 2026 का पूरा शेड्यूल

NBEMS की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, NEET-SS 2026 के लिए नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 को रात 11:55 बजे तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. इसके बाद 20 से 23 नवंबर तक एप्लीकेशन एडिट विंडो खुली रहेगी, जिसमें उम्मीदवार अपने फॉर्म में निर्धारित बदलाव कर सकेंगे. वहीं गलत इमेज में सुधार करने के लिए 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक अलग से मौका दिया जाएगा. परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 30 नवंबर 2026 को एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप उपलब्ध कराई जाएगी. इसके बाद 7 दिसंबर को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. NEET-SS 2026 की परीक्षा का आयोजन 11 और 12 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. वहीं परीक्षा का रिजल्ट 12 जनवरी 2027 तक जारी होने की संभावना है.

इन कोर्स में मिलेगा एडमिशन का मौका

NEET-SS एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए किया जाता है. इसके माध्यम से उम्मीदवार Doctorate of Medicine (DM), Master of Chirurgiae (MCh) और Doctorate of National Board (DrNB) जैसे कोर्स में एडमिशन के लिए परीक्षा देते हैं. इन कोर्स का उद्देश्य डॉक्टरों को किसी विशेष मेडिकल क्षेत्र में और अधिक विशेषज्ञता प्रदान करना है. MBBS और उसके बाद MD, MS या DNB जैसी पोस्टग्रेजुएट डिग्री हासिल करने वाले जो डॉक्टर आगे सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण होती है.

यह भी पढ़ें: UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित

कौन कर सकता है आवेदन?

NEET-SS 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित पोस्टग्रेजुएट मेडिकल योग्यता यानी MD, MS, DNB या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) या स्टेट मेडिकल काउंसिल (SMC) में रजिस्ट्रेशन से जुड़ी निर्धारित शर्तें पूरी करनी होंगी. उम्मीदवारों को अपनी योग्यता से संबंधित कटऑफ डेट और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी आधिकारिक इंफॉर्मेशन बुलेटिन से जरूर जांचनी चाहिए. NBEMS ने पूर्व प्रवेश योग्यता पूरी करने की कटऑफ डेट 31 जनवरी 2027 निर्धारित की है.

ऐसे भरें NEET-SS 2026 का फॉर्म

सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर NEET-SS 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें. अब नए उम्मीदवार के तौर पर रजिस्ट्रेशन करें. लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और मेडिकल रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी भरें. निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें और फॉर्म सबमिट कर दें. आवेदन का कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें: NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *